10वीं और 12वीं पास के लिए पुलिस की नौकरी पाने का सुनहरा मौका है, वो भी बिना इंटरव्यू के। ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं, डिटेल आगे देखिए।
विज्ञापन
2 of 8
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : amar ujala
हरियाणा सरकार ने पुलिस भर्ती नियम बदलने के बाद पुलिस विभाग में विभिन्न श्रेणियों के 7110 पदों पर सीधी भर्ती करने का निर्णय लिया है। इन पदों को दोबारा विज्ञापित कर इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। भर्ती नियम बदलने से पहले इन पदों के लिए आवेदन मांगे जा चुके थे, जिन्हें सरकार ने रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
3 of 8
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : amar ujala
7110 पदों में पुरुष सिपाही के 5000 पद, महिला सिपाही के 1147 पद और हरियाणा राज्य भारतीय रिजर्व बटालियन में पुरुष सिपाही के लिए 500 पद और सब-इंस्पेक्टर (पुरुष) के 400 पद शामिल हैं। इसके अलावा सब-इंस्पेक्टर (महिला) के 63 पदों के लिए भी आवेदन आमंत्रित किए हैं।
4 of 8
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
भर्ती बिना साक्षात्कार के होगी। 28 अप्रैल से 28 मई तक रात 11.59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। 30 मई तक फीस जमा कर सकते हैं। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता, मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं, 12वीं या इसके समकक्ष परीक्षा उतीर्ण होनी चाहिए और आवेदक को हिन्दी/संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए।
विज्ञापन
5 of 8
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : amar ujala
पुरुष सिपाही (सामान्य डयूटी) के तहत सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार की ऊंचाई 170 सेंटीमीटर तथा सरकार की नवीनतम वर्तमान आरक्षण नीति के अनुसार पात्र आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होगी।
विज्ञापन
6 of 8
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : amar ujala
सामान्य श्रेणी के पुरुष सिपाही के उम्मीदवारों की छाती 83 सेंटीमीटर (बिना फुलाये) से 87 सेंटीमीटर (फुलाकर) होनी चाहिए। सामान्य श्रेणी की महिला उम्मीदवार की ऊंचाई 158 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
विज्ञापन
7 of 8
हरियाणा पुलिस भर्ती प्रक्रिया
- फोटो : amar ujala
सरकार की नवीनतम वर्तमान आरक्षण नीति के अनुसार पात्र आरक्षित श्रेणी की महिला उम्मीदवारों की ऊंचाई 156 सेंटीमीटर होना जरूरी है। पुरुष व महिला सिपाही उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।