फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Recruitment 2023: 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में ढाई हजार नौकरियां, बिना परीक्षा के मिलेगी जॉब

Thu, 15 Dec 2022 05:29 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Railway Recruitment 2023: 10वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में ढाई हजार नौकरियां, बिना परीक्षा के मिलेगी जॉब
विज्ञापन
1 of 5
job
Central Railway Recruitment 2023:  जाते हुए साल में रेलवे ने युवाओं को बंपर भर्ती का तोहफा दिया है। रेलवे ने ढाई हजार नौकरियां निकालीं हैं। इन नौकरियों के लिए 10वीं पास युवा उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। सेंट्रल रेलवे ने एक्ट अप्रेंटिस की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार रिक्तियों के लिए 15 जनवरी, 2023 तक शाम पांच बजे तक rrccr.com पर आवेदन कर सकते हैं। मध्य रेलवे के भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2422 रिक्तियों को भरना है।

Central Railway भर्ती के लिए पात्रता मानदंड

सेंट्रल रेलवे की भर्ती के लिए आयु सीमा मानदंड के तहत आवेदक उम्मीदवार की आयु 15 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और 15 दिसंबर, 2022 तक 24 वर्ष से अधिक उम्र भी नहीं होनी चाहिए।

 

विज्ञापन

2 of 5
रेलवे अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती - फोटो : Amar Ujala

Central Railway भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

सेंट्रल रेलवे की अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण होना चाहिए और राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग / स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा जारी प्रोवजिनल सर्टिफिकेट भी होना जरूरी है।

 

विज्ञापन

3 of 5
आईटीआई पास के लिए नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

Central Railway Recruitment के लिए आवेदन की प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrccr.com पर जाएं।
  • होम पेज पर अप्रेंटिस पदों के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।

 

4 of 5
jobs

Central Railway भर्ती के लिए शुल्क

सेंट्रल रेलवे की अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी वर्ग और महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क लागू नहीं होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jobs

Central Railway भर्ती के लिए चयन का तरीका

सेंट्रल रेलवे की अप्रेंटिस भर्ती के लिए चयन अधिसूचना के आधार पर आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों की योग्यता सूची तैयार की जाएगी। मेरिट सूची, मैट्रिक में अंकों के प्रतिशत (न्यूनतम 50 फीसदी कुल अंक जरूरी) + आईटीआई ट्रेड के रिजल्ट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जिसमें अप्रेंटिसशिप की जानी है। चयन मैट्रिक और आईटीआई में साधारण औसत अंकों के आधार पर होगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें