फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CDAC Jobs: सी-डैक में 280 पदों पर भर्ती, बीई और बीटेक अभ्यर्थी अभी करें आवेदन; नहीं देना होगा पंजीकरण शुल्क

Sun, 13 Jul 2025 01:11 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CDAC Recruitment 2025: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग ने विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती निकाली है। बीई और बीटेक डिग्री धारकों के लिए यह एक अच्छा मौका है। योग्य उम्मीदवार नीचे दी वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
CDAC Vacancy 2025: केंद्र सरकार के तहत कार्यरत सेंटर फॉर डिवेलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (CDAC) ने डिजाइन इंजीनियर, सीनियर डिजाइन इंजीनियर समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल 280 पदों पर यह भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 5 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2025 तक cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

इस भर्ती अभियान के तहत सी-डैक द्वारा विभिन्न तकनीकी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 280 पदों में से डिजाइन इंजीनियर के लिए सबसे अधिक 203 पद हैं। इसके अलावा सीनियर डिजाइन इंजीनियर के लिए 67 पद, प्रिंसिपल डिजाइन इंजीनियर के लिए 5 पद, टेक्निकल मैनेजर के लिए 3 पद, सीनियर टेक्निकल मैनेजर के लिए 1 पद, और चीफ टेक्निकल मैनेजर के लिए भी 1 पद निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

शैक्षणिक योग्यता  

सी-डैक की इस भर्ती में शामिल हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास बीई/बी.टेक या अन्य निर्धारित तकनीकी योग्यता होनी चाहिए। यह जरूरी है कि उम्मीदवार की डिग्री एआईसीटीई/यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से हो।

4 of 6
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

आवेदन शुल्क

अच्छी बात यह है कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा, यानी सभी उम्मीदवार नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

आयु सीमा और छूट

हर पद के अनुसार अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों (जैसे SC, ST, OBC, दिव्यांग आदि) को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : freepik

CDAC Recruitment 2025: आवेदन करने की प्रक्रिया

सी-डैक की इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
  • सबसे पहले CDAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध "Recruitment 2025" या आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉग इन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  • मांगी गई सभी जानकारियां सावधानी से भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • सबमिट करने से पहले एप्लीकेशन फॉर्म को एक बार अच्छी तरह से चेक करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें