फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banking Jobs: बैंकों में 9256 पदों पर चल रहीं भर्तियां; मौका हाथ से न जाने दें! विवरण पढ़कर जल्द करें आवेदन

Sun, 13 Jul 2025 12:48 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Banking Jobs: बैंक में नौकरी पाने के सपने को साकार करने का सुनहरा अवसर! एसबीआई, आईबीपीएस और बैंक ऑफ बड़ौदा में ढ़ेरों पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास कुल मिलाकर 9256 पदों पर आवेदन करने का मौका है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
Career in Banking: बैंकिंग क्षेत्र में करियर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO), स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) और लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के कुल 9,000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू है। ये भर्तियां ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Bank Jobs (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik

कौन सी हैं बैंकिंग सेक्टर की वो भर्तियां?

पहली भर्ती भारतीय स्टेट बैंक की ओर से निकाली गई है। एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 541 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए है। दूसरी भर्ती इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की ओर से अधिसूचित की गई है। प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 5208 पदों पर भर्ती अधिसूचित की गई है। तीसरी भर्ती भी इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन ने ही निकली है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के कुल 1,007 पदों पर भर्ती अधिसूचित की गई है। चौथी और आखिरी भर्ती बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से अधिसूचित की गई है। लोकल बैंक ऑफिसर के कुल 2500 पदों पर भर्ती अधिसूचित की गई है। इन सभी भर्तियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

SBI PO Recruitment 2025: कुल 541 पद पर भर्ती, अंतिम तिथि नजदीक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 541 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 14 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई द्वारा जारी पीओ भर्ती 2025 के तहत कुल 541 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, वे छात्र जो अपने अंतिम वर्ष में हैं और जिनका परिणाम 31 दिसंबर 2025 तक घोषित हो जाएगा, वे भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते चयन के समय वे अपनी डिग्री का प्रमाण प्रस्तुत कर सकें।

आयु सीमा की बात करें तो, उम्मीदवार की आयु 1 अप्रैल 2025 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। 

4 of 6
बैंक - फोटो : Adobe Stock

IBPS PO Recruitment 2025: 5208 प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने का मौका

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) में 5208 प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 यानी आज से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक समेत 11 सरकारी बैंकों में भर्ती की जाएगी।

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता की आवश्यकता होती है। आवेदक की आयु 1 जुलाई 2025 को न्युनतम 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
बैंक - फोटो : Adobe Stock

IBPS SO Recruitment 2025: 21 जुलाई से पहले करें आवेदन

स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों के लिए भी आवेदन प्रक्रिया जारी है।
  • कुल पदों की संख्या: 1007 रिक्तियां
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2025
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2025
  • पद: IT Officer, HR Officer, Marketing Officer आदि
  • शैक्षणिक योग्यता: विषय अनुसार डिग्री और अनुभव
  • आयु सीमा: 20 से 30 वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
BOB Jobs - फोटो : ANI

BOB LBO Recruitment 2025: कुल 2500 पदों पर आवेदन आमंत्रित

बैंक ऑफ बड़ौदा ने देशभर के योग्य युवाओं के लिए लोकल बैंक ऑफिसर के 2500 पदों पर बंपर भर्ती का एलान किया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 27 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है। साथ ही, उम्मीदवार के पास किसी बैंक या वित्तीय संस्था में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें