सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
नेटवर्किंग के कारगर नुस्खे
एक तगड़ी नेटवर्किंग बनाने के लिए आप तीन तरीके अपना सकते हैं। सबसे पहले, क्लब, खेल टीमों, काम से जुड़े कार्यक्रमों और पेशेवर समूहों में शामिल होकर नेटवर्किंग के अवसर तलाशें, फिर उन्हें मजबूत बनाएं। दूसरा, खुद का एक आकर्षक आत्म-परिचय (एलिवेटर पिच) तैयार करें, जिससे आपके बारे में कुछ अनोखा पता चल सके और इसे बेहतर तरीके से प्रस्तुत करने के लिए अभ्यास करें। तीसरा, आप जिससे मिलने जा रहे हैं, पहले उसके बारे में शोध कर लें और योजना बनाएं कि उनसे कैसे मिलना है और किन मुद्दों पर बात करनी है। अंत में, सोशल मीडिया का प्रभावी ढंग से उपयोग करें। लिंक्डइन जैसे प्लेटफॉर्म मजबूत पेशेवर नेटवर्क बनाने और उसे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।