फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Dangerous Jobs: ये हैं दुनियां की सबसे खतरनाक नौकरियां, जान हथेली पर लेकर करना पड़ता है काम

Fri, 11 Apr 2025 12:07 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी नौकरी से जुड़ी चुनौतियों को पूरी तरह से अपनाते हैं, जबकि कुछ के लिए वही काम खतरनाक हो सकता है। आइए, जानते हैं दुनिया की सबसे खतरनाक नौकरियों के बारे में और क्यों ये नौकरियां दूसरों से कहीं अधिक जोखिम भरी होती हैं।
विज्ञापन
1 of 10
Most Dangerous Jobs - फोटो : freepik
Most Dangerous Job: कभी सोचा है कि कुछ लोग ऐसी नौकरियों को क्यों चुनते हैं, जिनमें जोखिम और खतरा हर पल साथ चलता है? ऐसी नौकरियां जहां सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं होती, लेकिन फिर भी लोग उन्हें चुनते हैं। ये नौकरियां साहस, कौशल, और एक अडिग संकल्प की परीक्षा होती हैं। जानिए दुनिया की उन सबसे खतरनाक नौकरियों के बारे में, जो न केवल जीवन को चुनौती देती हैं, बल्कि हर दिन को एक नए जोखिम से भर देती हैं।
विज्ञापन

2 of 10
Most Dangerous Jobs - फोटो : freepik

अंडरवॉटर वेल्डर

पानी के नीचे जाकर वेल्डिंग करना कोई आसान काम नहीं है। इन वेल्डर्स को समुद्र की गहराइयों में जाकर जहाजों, पाइपलाइनों और ब्रिज स्ट्रक्चर की मरम्मत करनी होती है। एक सेकेंड की चूक जान ले सकती है। यही वजह है कि इसे दुनिया की टॉप 5 सबसे खतरनाक नौकरियों में गिना जाता है।
विज्ञापन

3 of 10
Most Dangerous Jobs - फोटो : freepik

कोयला खदान 

धरती के अंदर, जहां रौशनी नहीं जाती, वहां कोयले की खोज करने वाले माइनर्स काम करते हैं। हर दिन इनकी सुबह सुरंगों में उतरने से शुरू होती है, और वहां क्या होगा, कोई नहीं जानता। कभी छत गिर जाती है, कभी जहरीली गैस रिसने लगती है, और कई बार ब्लास्ट तक हो जाते हैं। ये लोग हमारी बिजली के लिए अपनी जिदगी की रोशनी दांव पर लगाते हैं।

4 of 10
Most Dangerous Jobs - फोटो : freepik

स्नेक मिल्कर

इनका काम सिर्फ साहसी नहीं, बल्कि जानलेवा भी है। स्नेक मिल्कर जहरीले सांपों को पकड़कर उनसे जहर निकालते हैं, जिससे दवाइयां और एंटीवेनम बनाए जाते हैं। हर बार जब वे सांप के मुंह के पास हाथ ले जाते हैं, तो जान का खतरा बना रहता है। अब तक इस काम में दुनियाभर में कई लोगों की मौत हो चुकी है। फिर भी, ये लोग दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
Most Dangerous Jobs - फोटो : freepik

स्टंटमैन

जब किसी फिल्म में सुपरस्टार तेज रफ्तार बाइक से कूदते हैं या जलती बिल्डिंग में दौड़ लगाते हैं, तो असल में वो स्टंटमैन होता है। बिना harness, बिना स्टॉप वाले शॉट्स- ये लोग सचमुच जान पर खेल जाते हैं। कई बार एक छोटी गलती या टाइमिंग मिस होना सीधा मौत का रास्ता बन जाती है। 
विज्ञापन

6 of 10
Most Dangerous Jobs - फोटो : freepik

पावर लाइन कर्मचारी

इन लोगों की नौकरी बिजली की लाइनों पर होती है और वो भी सैकड़ों फीट ऊपर। चाहे धूप हो या बारिश, जब भी लाइन फॉल्ट होता है, इन्हें बुलाया जाता है। हाई वोल्टेज वायर, अस्थिर खंभे- ये सब मिलकर इस काम को बेहद खतरनाक बनाते हैं। यहां एक गलत कदम का मतलब हो सकता है जान का हमेशा के लिए चले जाना। 
विज्ञापन

7 of 10
Most Dangerous Jobs - फोटो : freepik

सीवर क्लीनर   

सीवर और नाले साफ करने वालों के पास न तो सेफ्टी किट होती है, न ही हेल्थ इंश्योरेंस। उन्हें सीधे गंदगी में उतरना पड़ता है, और कई बार जहरीली गैस के कारण वहीं दम घुट जाता है। यह नौकरी सिर्फ गंदी ही नहीं, मौत से भरी होती है। इसके बावजूद, इन्हें समाज में सबसे कम दर्जा दिया जाता है। असल में, ये वो अनदेखे हीरो हैं जो हमारे शहरों को साफ रखते हैं।

8 of 10
Most Dangerous Jobs - फोटो : freepik

फायरफाइटर  

जब लोग आग से बचने के लिए भागते हैं, ये लोग अंदर जाते हैं। धुएं से भरी बिल्डिंग, गिरती हुई दीवारें और जलते कमरे- हर सेकेंड खतरे में होता है। एक आग पर काबू पाने के लिए कई बार इन्हें घंटों मशक्कत करनी पड़ती है।
इस प्रोफेशन में कई बार जान भी चली जाती है, लेकिन ये लोग फिर भी पीछे नहीं हटते।

9 of 10
Most Dangerous Jobs - फोटो : freepik

माइनर  

माइनिंग का काम एक बंद सुरंग में, मशीनों के बीच और अंधेरे में होता है। हर वक्त विस्फोट, गैस लीकेज, या जमीन धंसने का डर बना रहता है। इस नौकरी में न तो साफ हवा होती है, न दिन का उजाला। फिर भी, ये लोग देश की अर्थव्यवस्था के लिए अपने जीवन को दांव पर लगाकर जमीन से धन निकालते हैं।
विज्ञापन

10 of 10
Most Dangerous Jobs - फोटो : freepik

पायलट

लोग कहते हैं पायलट की लाइफ लग्जरी से भरी होती है, लेकिन सच इसके उलट है। हर उड़ान में सैकड़ों लोगों की जान की जिम्मेदारी होती है। खराब मौसम, टेक्निकल फेलियर सबकुछ जानलेवा बन सकता है। इस नौकरी में गलतियां नहीं चलतीं। पायलट का हर फैसला ऊपर आसमान में, एक सेकंड में तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें