फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Jobs : केनरा बैंक में निकली अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट अभ्यर्थी करें आवेदन; जानें सैलरी

Tue, 23 Sep 2025 04:48 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Canara Bank Apprentice Notification 2025: केनरा बैंक ने 3500 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए किसी भी विषय में स्नातक डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
Canara Bank Recruitment 2025 - फोटो : Adobe stock
Canara Bank Apprentice Recruitment 2025: केनरा बैंक ने ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। बैंक में ग्रेजुएट अप्रेंटिस के 3500 पद भरे जाएंगे।  ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23  सितंबर, 2025 से शुरू होकर 12 अक्तूबर 2025, तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर (शैक्षणिक योग्यता) - फोटो : freepik

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार ने अपनी स्नातक परीक्षा 01.01.2022 से पहले या 01.09.2025 के बाद उत्तीर्ण नहीं की होनी चाहिए। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क के रूप में अन्य सभी श्रेणियों के लिए 500 रुपये (सूचना शुल्क सहित) लिया जाएगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क शून्य रखा गया है।

4 of 6
- फोटो : freepik

15,000 तक मिलेगा वेतन

प्रशिक्षु को प्रशिक्षण के दौरान कुल 15,000 रुपये महीना दिया जाएगा, जिसमें सरकार की कोई भी सब्सिडी शामिल है। प्रशिक्षु को इसके अलावा कोई और भत्ता या लाभ नहीं मिलेगा। केनरा बैंक सीधे प्रशिक्षु के खाते में 10,500 रुपये मासिक भेजेगा और 4,500 रुपये सरकार का हिस्सा सीधे डीबीटी के जरिए जमा होगा। किसी भी कटौती के बाद ही प्रशिक्षु को हर महीने यह वजीफा मिलेगा।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : freepik

कैसे होगा चयन

  • स्थानीय भाषा की परीक्षा: अगर उम्मीदवार 10वीं या 12वीं कक्षा में स्थानीय भाषा पढ़ चुके हैं और उसका प्रमाण पत्र दिखा सकते हैं, तो उन्हें स्थानीय भाषा परीक्षा देने की जरूरत नहीं है। अन्य उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा चयन प्रक्रिया का हिस्सा होगी और दस्तावेज सत्यापन के समय आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में असफल होने वाले उम्मीदवार प्रशिक्षु के रूप में नियुक्त नहीं होंगे।
  • शारीरिक/चिकित्सा फिटनेस: चयनित प्रशिक्षुओं की नियुक्ति बैंक की आवश्यकता के अनुसार केवल तभी होगी जब उन्हें चिकित्सकीय रूप से फिट घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाएं।
  • यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें। इसमें अपना नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, आयु, और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  • जरूरी दस्तावेज़ जैसे फोटो, साइन, शैक्षिक प्रमाणपत्र, और स्थानीय भाषा का प्रमाणपत्र अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
  • सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
  • आवेदन सबमिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट और रसीद अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें