फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISRO VSSC Vacancy 2025: इसरो में निकली 1.77 लाख तक सैलरी वाली नौकरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन; देखें वैकेंसी

Tue, 23 Sep 2025 01:37 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ISRO VSSC Scientist/Engineer Recruitment 2025: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन ने देश के विभिन्न स्पेस सेंटरों में साइंटिस्ट और इंजीनियर पदों के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र उम्मदवार अपनी योग्यता के आधार पर नीचे दी वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : एक्स@isro
ISRO VSSC Recruitment 2025: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC), तिरुवनंतपुरम सहित अपने विभिन्न केंद्रों में नए पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर, 2025 है। 
 
लिखित परीक्षा की तारीख जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से बता दी जाएगी।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर (शैक्षणिक योग्यता) - फोटो : freepik

आवेदन की क्या है शर्तें?

शैक्षणिक योग्यता
  • उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बी.ई./बी.टेक और एम.ई./एम.टेक किया हुआ होना चाहिए।
  • बी.ई./बी.टेक में कम से कम 65% अंक और एम.ई./एम.टेक में कम से कम 60% अंक (सभी सेमेस्टर का औसत) होने चाहिए।
  • केवल वे उम्मीदवार पात्र हैं जिन्होंने 31.05.2013 से पहले AMIE के लिए रजिस्ट्रेशन कराया हो।
 
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर (शैक्षणिक योग्यता) - फोटो : freepik

आयु सीमा

  • अधिकतम आयु 30 वर्ष (06 अक्तूबर 2025 को) होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार का जन्म 06 अक्टूबर 1995 से पहले और 06 अक्टूबर 2007 के बाद नहीं होना चाहिए।
  • केंद्र सरकार के सेवारत कर्मचारी, पूर्व सैनिक और बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति (PwBD) भारत सरकार के आदेशों के अनुसार आयु में छूट के पात्र होंगे।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर (वेतन) - फोटो : freepik

इतना मिलेगा वेतन

इसरो वीएसएससी में साइंटिस्ट/इंजीनियर पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे-लेवल 10 के अनुसार 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये तक बेसिक सैलरी मिलेगी। इसके अलावा उन्हें महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और परिवहन भत्ता (TA) का लाभ भी प्राप्त होगा।
विज्ञापन

5 of 6
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को शुरुआत में 750 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। महिला, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), भूतपूर्व सैनिक और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में बैठने पर पूरी राशि वापस कर दी जाएगी। अन्य उम्मीदवारों को बैंक शुल्क काटने के बाद 500 रुपये वापस किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

How to Apply: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.vssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Career टैब पर क्लिक करें।
  • साइंटिस्ट/इंजीनियर पदों के लिए 'Apply Now' लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म भरें और संबंधित जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • ऑनलाइन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
  • सबमिट होने के बाद आवेदन पत्र डाउनलोड करके प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें