श्रेणीवार आवेदन शुल्क (Category Wise Application Fee)
इस भर्ती परीक्षा में आवेदन के लिए सामान्य, पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को 540 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं बिहार के स्थायी निवासी अनुसूचित जाति/जनजाति के उम्मीदवारों, सभी वर्गों की दिव्यांग श्रेणी और सभी वर्गों की महिलाओं को 135 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। बिहार राज्य से बाहर के सभी वर्गों के अभ्यर्थियों (चाहे पुरुष हों या महिला) के लिए भी आवेदन शुल्क 540 रुपये ही रहेगा।