BPSSC ASI Vacancy 2024: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने स्टेनो असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के 300 से अधिक पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित कर रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन मोड में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
BPSSC ASI Recruitment 2024
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
BPSSC ASI Recruitment 2024: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने राज्य के गृह विभाग में स्टेनो सहायक उप-निरीक्षक (ASI) की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती अभियान राज्य पुलिस बल में एक आशाजनक कैरियर की तलाश करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार अवसर प्रस्तुत करता है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य स्टेनो सहायक उप-निरीक्षक के कुल 305 पदों को भरना है।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट (10+2) या समकक्ष उत्तीर्ण। इसके अलावा, किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्प्यूटर संचालन में डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए।
आयु सीमा (Age Limit): इन पदों के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं महिला और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार अधिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
4 of 5
BPSSC ASI Recruitment 2024
- फोटो : freepik
चयन प्रक्रिया 2024 (Selection Process 2024)
लिखित परीक्षा (Written Test): लिखित परीक्षा में पेपर I: सामान्य हिंदी और पेपर II: सामान्य ज्ञान और तर्क शामिल होंगे। पेपर I में अधिकतम 100 अंक होंगे और समय अवधि 90 मिनट होगी और पेपर II में कुल 200 अंक होंगे और समय अवधि 2 घंटे होगी।
कौशल परीक्षण (Skill Test): लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को एक कौशल परीक्षण से गुजरना होगा जिसमें शॉर्टहैंड और टाइपिंग की गति का परीक्षण किया जाएगा। उम्मीदवारों की हिंदी में शॉर्टहैंड गति 80 WPM होनी चाहिए; कंप्यूटर पर ट्रांसक्रिप्शन की गति 30 WPM और हिंदी में न्यूनतम टाइपिंग गति 30 WPM होनी चाहिए।
मेरिट सूची (Merit List): चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची लिखित परीक्षा और उसके बाद कौशल परीक्षण में अभ्यर्थियों के समग्र अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
डी.वी. और मेडिकल परीक्षा (DV & Medical Examination): चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।
आवेदन शुल्क 2024 (Application Fee 2024)
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवरों में सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 700 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 400 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।