फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : फायरमैन पुलिस में निकलीं 2380 पदों पर भर्तियां, आज ही करना होगा आवेदन

Thu, 25 Mar 2021 02:42 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

  • पहले चरण में 100 अंकों की एक ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी
  • अभ्यर्थी को सफल होने के लिए कम से कम 30% अंक लाने होंगे
विज्ञापन
1 of 4
सीएसबीसी बिहार पुलिस भर्ती: सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
आज के समय में पुलिस विभाग में नौकरी करना हर युवा का सपना होता है क्योंकि यहां एक अच्छी सैलरी तो मिलती ही है इसके साथ-साथ आपको रूतबा और सम्मान भी मिलता है। ऐसे युवा जो जोखिम और जंग को हमेशा मात देने के लिए तैयार रहते हैं और अपनी जान पर खेलकर लोगों की जान बचाने का साहस रखते हैं आज हम उन्हीं युवाओं के लिए एक  बेहतर करियर विकल्प  की जानकारी देने जा रहे हैं।

आपको बता दें कि केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) के लिए  2380 पदों पर आवेदन मांगे हैं। ऐसे अभ्यर्थी जो बिहार पुलिस में अपना करियर बनाना चाहते हैं वे युवा बिहार फायरमैन पुलिस के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके लिए 24 फरवरी, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च, 2021 रखी गई है। ऐसे  में जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं वे CSBC की आधिकारिक वेबसाइट http://www.csbc.bih.nic.in/ पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
सीएसबीसी बिहार पुलिस भर्ती: सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
क्या है आवेदन करने की न्यूनतम योग्यता 
अगर आप बिहार फायरमैन पुलिस के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं तो-
आपको  किसी भी बोर्ड से दिनांक 01.08.2020 तक 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
अथवा
बिहार राज्य सरकार के मदरसा बोर्ड द्वारा निर्गत मौलवी प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
अथवा
बिहार संस्कृत राज्य के संस्कृत बोर्ड द्वारा निर्गत शास्त्री (अंग्रेजी सहित) या आचार्य (अंग्रेजी रहित) प्रमाण पत्र होना चाहिए।
अथवा
राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य समकक्ष शैक्षणिक अर्हता हो।
विज्ञापन

3 of 4
सीएसबीसी बिहार पुलिस भर्ती: अग्निशमन वाहन- फाइल - फोटो : अमर उजाला
शारीरिक मापदंड 
वर्ग ऊंचाई  
सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के पुरूषों के लिए न्यूनतम 165 cm
अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम 160 cm
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए न्यूनतम 160 cm
सभी वर्गों की महिलाओं के लिए न्यूनतम 155 cm
 
सीना (सिर्फ पुरुष अभ्यर्थियों के लिए)
वर्ग बिना फुलाए फुलाकर
सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम 81 cm न्यूनतम 86 cm
अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम 81 cm न्यूनतम 86 cm
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए न्यूनतम  79 cm न्यूनतम 84 cm
 
महिला उम्मीदवारों के लिए सीना माप नहीं होगी लेकिन महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम वजन 48 किलोग्राम होना आवश्यक रखा गया है।
 
विज्ञापन

4 of 4
सीएसबीसी बिहार पुलिस भर्ती: आग बुझाते अग्निशमन विभाग के कर्मी
कैसे होगी चयन प्रक्रिया?
चयन प्रक्रिया के पहले चरण में 100 अंकों की एक ऑब्जेक्टिव परीक्षा होगी। जिसमें अभ्यर्थी को सफल होने के लिए कम से कम 30% अंक लाने होंगे। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थी को पीईटी/पीएसटी परीक्षा से होकर गुजरना होगा। जिसमें शारीरिक मापदंड को पूरा करते हुए उम्मीदवारों को दौड़, ऊंची कूद, और गोला फेंक जैसी परीक्षाओं से होकर गुजरना होगा। इस विषय पर ज्यादा जानकारी के लिए आप केंद्रीय चयन परिषद (सिपाही भर्ती) की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें