फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BEL Vacancy 2025: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए मौका! ट्रेनी के 600+ पदों पर होगी भर्ती; मिलेगी बढ़िया सैलरी

Wed, 24 Sep 2025 11:07 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BEL Trainee Engineer I Notification 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने ट्रेनी इंजीनियर I के 600 से अधिक पदों पर भर्ती निकाली है। बीई, बीटेक या बीएससी इंजीनियरिंग योग्य उम्मीदवार आज ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
BEL Trainee Engineer I Recruitment 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने ट्रेनी इंजीनियर I के पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 24 सितंबर 2025 से 7 अक्तूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार BEL की वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik

इन विषयों में होनी चाहिए डिग्री

शैक्षणिक योग्यता: BEL में प्रशिक्षु इंजीनियर I बनने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 4 साल का बीई/बी.टेक/बीएससी पूरा होना चाहिए। उम्मीदवार का डिग्री और मार्कशीट सही होनी चाहिए।
 
आयु सीमा: 01 सितंबर 2025 तक सामान्य और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। ओबीसी (NCL) उम्मीदवारों को 3 साल की छूट, और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी। साथ ही, 40% या उससे अधिक विकलांगता वाले पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को उपरोक्त छूट के अलावा 10 साल की और छूट मिलेगी। जन्म तिथि के लिए एसएसएलसी/एसएससी/आईएससी अंकपत्र या कोई वैध दस्तावेज मान्य होगा।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आवेदन शुल्क

सामान्य (यूआर), ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 177 रुपये (150/- + 18% GST) है। एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। अभ्यर्थी आवेदन भरने और शुल्क जमा करने से पहले सभी निर्देश और पात्रता शर्तें ध्यान से पढ़ें। एक बार जमा किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

40,000 तक मिलेगा वेतन

प्रशिक्षु इंजीनियर I के रूप में चयनित उम्मीदवारों को पहले वर्ष में 30,000 रुपये प्रति माह, दूसरे वर्ष में 35,000 रुपये प्रति माह का समेकित वेतन मिलेगा। यदि अनुबंध बढ़ाया जाता है, तो तीसरे वर्ष में वेतन 40,000 रुपये प्रति माह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहल आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाएं।
  • अब "Trainee Engineer-I Recruitment 2025" लिंक खोजें।
  • भर्ती नोटिफिकेशन और पात्रता मानदंड ध्यान से पढ़ें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और संपर्क विवरण सही भरें।
  • आवश्यक प्रमाण पत्र, डिग्री और फोटो/साइन अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी विवरण सही होने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें