फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BOB Jobs: बैंक में नौकरी का शादार मौका! बीओबी में चल रही है बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Fri, 01 Nov 2024 12:33 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Bank of Baroda Recruitment 2024: बीओबी के विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से करीब 600 के आसापस पदों को भरा जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को वित्त, एमएसएमई बैंकिंग, डिजिटल समूह, सूचना प्रौद्योगिकी और कॉर्पोरेट और संस्थागत ऋण जैसे विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों पर नियुक्त किया जाएगा। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार योग्यता मानदंड नीचे देख सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
BOB Jobs - फोटो : ANI
Bank of Baroda Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) अनुबंध के आधार पर विभिन्न विभागों में मानव संसाधन के पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (bankofbaroda.in) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 17 नवंबर, 2024 है।

 इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 592 पदों को भरना है, जिसमें बिजनेस फाइनेंस मैनेजर, एमएसएमई रिलेशनशिप मैनेजर, एआई हेड, मार्केटिंग ऑटोमेशन हेड, डेटा इंजीनियर सहित अन्य पद शामिल है। 
विज्ञापन

2 of 6
सरकारी नौकरी - फोटो : Amar Ujala Graphics
रिक्ति विवरण
वित्त: 1
एमएसएमई बैंकिंग: 140
डिजिटल समूह: 139
प्राप्य प्रबंधन: 202
सूचान प्रौद्योगिकी: 31
कॉर्पोरेट एवं संस्थागत ऋण: 79
विज्ञापन

3 of 6
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik
पात्रता मानदंड 
इन पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना चाहिए। उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में कम से कम 01 से 12 साल का कार्य अनुभव होना चाहिए।

4 of 6
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 600 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा और एसटी/एससी/पीडब्ल्यूडी/महिला श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 100 रुपये का भुगतान करना होगा। यह एक गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क है।
विज्ञापन

5 of 6
साक्षात्कार - फोटो : freepik
चयन प्रक्रिया
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती 2024 के तहत जारी विभिन्न प्रोफेशनल पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग पर आधारित है। फिर इन शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आगे क्या? - फोटो : freepik
आगे क्या?
चयनित उम्मीदवारों को भारत में इसके किसी भी कार्यालय/शाखा में रखा जाएगा। उम्मीदवार को अनुबंध के आधार पर 03 वर्ष की अवधि या 62 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक, जो भी पहले हो, के लिए नियुक्त किया जाएगा और बाद में इसे 01 वर्ष के लिए हर साल इस तरह से नवीनीकृत किया जा सकता है कि कुल जुड़ाव अवधि 05 वर्ष से अधिक नहीं हो, जो बैंक के विवेक पर संतोषजनक प्रदर्शन के अधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें