असम पुलिस ने कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार असम पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया सोमवार, 23 दिसंबर 2019 से शुरू हो गई हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 06 जनवरी 2020 है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि जिन उम्मीदवारों ने 25 अप्रैल 2018 के विज्ञापन के तहत आवेदन कर दिए थे उन्हें इस भर्ती के लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि असम पुलिस ने इससे पहले साल 2018 में 5494 पदों पर भर्तियां निकाली थी, पर भर्ती प्रक्रिया कुछ कारणों के चलते बीच में ही रोक दी गई थी। इसके बाद अब 1168 अधिक पदों पर भी भर्तियां निकाली गई हैं। आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।