10 वीं पास युवाओं के लिए आंध्र प्रदेश दक्षिणी विद्युत वितरण कंपनी के जरिए सरकारी नौकरी पाने का मौका सामने आया है। आपको बता दें कि ये भर्तियां पांच हजार से ज्यादा पदों पर होने जा रही हैं। ये आवेदन ऊर्जा सहायक (जूनियर लाइनमैन ग्रेड- II) के पदों पर नियुक्ति के लिए मांगे हैं। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। आवेदन करने से पहले इस नौकरी के संबंध में आगे दी गई विस्तृत जानकारी पढ़ें और दी गई लिंक से नोटिफिकेशन भी जरूर देखें।
विज्ञापन
2 of 5
पदों का विवरण :
पद का नाम पदों की संख्या
ऊर्जा सहायक (जूनियर लाइनमैन ग्रेड- II) 5107
महत्वपूर्ण तिथि :
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 02 अगस्त, 2019
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि : 17 अगस्त, 2019
विज्ञापन
3 of 5
आयु सीमा :
उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क :
उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क भुगतान करना होगा।
वे उम्मीदवार जो एक से अधिक जिले में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखे।
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय / संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई आधिकारिक अधिसूचना देखें।
ऐसे करें आवेदन :
इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.apspdcl.in पर जाएं। आवेदन प्रक्रिया को 02 अगस्त, 2019 से 17 अगस्त, 2019 तक पूरा करें।
नोट: 17 अगस्त, 2019 की रात 23.59 बजे तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।