एयर इंडिया लिमिटेड ने रेडियो टेलीफोनी ऑपरेटर के पदों पर विज्ञप्ति जारी की है। इस भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार 22 नवंबर, 2017 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं...
पदः रेडियो टेलीफोनी ऑपरेटर
पढ़ें- मैनेजर बनना चाहते हैं तो यहां निकली है वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
शैक्षणिक योग्यता: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमाः आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए।
चयन प्रक्रिया: आवेदकों का चयन साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 4
आवेदन शुल्कः इन पदों पर आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य व ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा एससी, एसटी और पूर्व कर्मचारी वर्ग निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट के द्वारा किया जाएगा। डिमांड ड्राफ्ट 'एयर इंडिया लिमिटेड' के पक्ष में बनवाकर चेन्नई में देय करना होगा और आवेदन पत्र के साथ भेजना होगा।
वेतनमान: चयनित आवेदकों को 20,000 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान किया गया है।
आवेदन प्रक्रिया: आवेदन करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट से आवेदन पत्र के निर्धारित प्रारूप को डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए ओवदन पत्र के साथ मांगे गए सभी प्रमाणपत्रों एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों को संलग्न कर 'महाप्रबंधक-कार्मिक, दक्षिणी क्षेत्र, एयर इंडिया लिमिटेड, एयरलाइंस हाउस, मीनम्बाकम, चेन्नई ' के पते पर 22 नवंबर, 2017 से पहले भेज दें। आवेदन भेजते समय लिफाफे के ऊपर "रेडियो टेलीफोनी ऑपरेटर के लिए आवेदन" अंकित होना चाहिए।