फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIIMS Delhi Job: एम्स दिल्ली में निकली फैकल्टी की भर्ती, 4 अक्तूबर से करें आवेदन; मासिक वेतन 1.42 लाख से अधिक!

Wed, 24 Sep 2025 12:32 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

AIIMS Delhi Recruitment 2025 Notification: एम्स दिल्ली में फैकल्टी पदों के लिए भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 4 अक्तूबर से आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 1.42 लाख रुपये से अधिक वेतन मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 6
Delhi AIIMS - फोटो : ANI
AIIMS Delhi Recruitment 2025: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, दिल्ली (एम्स दिल्ली) में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। आवेदन प्रक्रिया 04 अक्तूबर 2025 से शुरू होकर 18 अक्तूबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक उम्मीदवार एम्स दिल्ली की वेबसाइट aiims.edu पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 26 पदों को भरना है।
विज्ञापन

2 of 6
NEET MDS Correction window - फोटो : freepik

कौन कर सकता है आवेदन?

एम्स दिल्ली में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस, मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी, एमएस/एमडी, एम.सीएच, डीएम (संबंधित विषय में) की डिग्री होना अनिवार्य है। केवल योग्य और निर्धारित शैक्षिक मानदंड पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

आयु सीमा

इस भर्ती में उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा में छूट सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी। आयु सीमा में छूट इस प्रकार मिलेगी:
 
श्रेणी ऊपरी आयु सीमा में छूट (वर्ष)
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST) 05
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 03
दिव्यांगजन (PWD) 05
सरकारी कर्मचारी 05
भूतपूर्व सैनिक 05

4 of 6
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

सामान्य वर्ग के लिए 3000 तक आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणियों के लिए निर्धारित किया गया है। सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 3000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए यह 2400 रुपये है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए भी 2400 रुपये का शुल्क है, जो साक्षात्कार में उपस्थित होने पर वापस किया जाएगा। पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
विज्ञापन

5 of 6
वेतन - फोटो : freepik

वेतन

इस भर्ती में सहायक प्रोफेसर के लिए चयनित उम्मीदवारों 1,42,506 रुपये तक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

एम्स दिल्ली में फैकल्टी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के स्टेप्स इस प्रकार हैं:
  • सबसे पहले अधिकृत वेबसाइट aiims.edu पर जाएं।
  • अब “Recruitment” या “Career” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें और सभी आवश्यक विवरण भरें।
  • अपनी शैक्षिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, फोटो और सिग्नेचर को निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • अपने श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरण सही भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
देखें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें