एयर इंडिया ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड वॉक-इन-इंटरव्यू के जरिए 76 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। 10 वीं से लेकर स्नातक पास उम्मीदवार इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार उम्मीदवार अपने समस्त वांछित दस्तावेजों को अपने नवीनतम रेज्युमे व आवेदन शुल्क के डिमांड ड्राफ्ट के साथ संलग्न कर आवेदित पद के अनुसार निर्धारित किए गए साक्षात्कार स्थल पर पहुंचें।