RSMSSB राजस्थान में लाइब्रेरियन, स्टेनोग्राफर और लैब असिस्टेंट के 2985 पदों पर सरकारी नौकरी का बड़ा मौका है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 12वीं पास होना जरूरी। इसके अलावा आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। बोर्ड ने न्यूनतम आयु सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग तय की है जिसकी विस्तार में जानकारी ऑफिशियल लिंक पर जाकर ली जा सकती है। आवेदन करने से पहले पद के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर लें।