फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AI: एआई के दौर में नौकरी पर खतरा? आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कभी नहीं ले सकता इंसानों की जगह; जानें वजह

Tue, 08 Apr 2025 08:41 AM IST
शिवम गर्ग रासमस हाउगार्ड, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

AI:  अगर आपको भी ऐसा लगता है कि एआई के इस दौर में आपकी नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है, तो घबराएं नहीं। अगर आपके अंदर काम करने की लालसा और साथियों के प्रति करुणा रखने की खूबियां हैं, तो यकीन मानिए एआई आपको कभी नहीं पछाड़ सकता।
विज्ञापन
1 of 5
AI - फोटो : Freepik
Artificial Intelligence: पेशेवर दुनिया में एआई का तेजी से चलन बढ़ा है और इसके जरिये लोग अपने कामों को अधिक उत्पादक भी बना रहे हैं। कई पेशेवर यह भी महसूस करते हैं कि कहीं एआई की वजह से उन्हें नौकरी न गंवानी पड़े। हालांकि, कई ऐसे भावनात्मक पहलू भी हैं, जिनमें एआई इंसानों की जगह कभी नहीं ले सकता। अगर आपको भी ऐसा लगता है कि एआई के इस दौर में आपकी नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है, तो घबराएं नहीं। अगर आपके अंदर काम करने की लालसा और साथियों के प्रति करुणा रखने की खूबियां हैं, तो यकीन मानिए एआई आपको कभी नहीं पछाड़ सकता।
विज्ञापन

2 of 5
Artificial intelligence - फोटो : freepik

मानवीय गुणों को वरीयता देना

एक अच्छा लीडर बनने के लिए यह पता होना चाहिए कि एआई का अधिकतम लाभ कैसे उठाया जाए और किन स्थितियों में मानवीय गुणों को वरीयता देनी चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर शोध करने और डाटा का विश्लेषण करने के लिए एआई की मदद लें, जबकि टीम का सहयोग करने व उनके विकास के लिए अपने मानवीय गुणों को प्राथमिकता दें। आप निर्णय लेने के लिए एआई के साथ-साथ टीम के अन्य सदस्यों की राय लेकर भी खुद को एक अच्छे लीडर के रूप में पेश कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Artificial Intelligence, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस - फोटो : Freepik

खुद को जागरूक बनाएं

जागरूकता आपकी मानसिक स्थिति और भावनाओं के साथ-साथ आस-पास की दुनिया तथा लोगों के बारे में जागरूक करती है। यदि आपको इन सभी चीजों की जानकारी है, तो आप एआई की तुलना में दूसरे व्यक्ति की भावनाओं और उनके विचारों को तरजीह दे पाएंगे। जागरूकता एक ऐसा जरूरी मानवीय गुण है, जिसकी जगह एआई कभी नहीं ले सकता है। एक अच्छे लीडर के रूप अपनी जागरूकता के स्तर को बढ़ाने का प्रयास करें, इससे आप टीम के सामने एक मजबूत पहचान बना पाएंगे।

4 of 5
Artificial Intelligence(AI), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) - फोटो : Freepik

लोगों की देखभाल करना

किसी व्यक्ति के प्रति दया-भावना रखना खुद के साथ-साथ दूसरों की देखभाल करने के लिए प्रेरित करता है। जब आप किसी टीम का नेतृत्व करने के लिए करुणा जैसी खूबियों का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके अंदर दूसरे व्यक्ति के लिए देखभाल करने का कौशल भी विकसित होगा। यह एक ऐसा गुण है, जो आपकी टीम का आपके प्रति विश्वास बढ़ा सकता है। इससे आपको अपने नेतृत्व गुणों को विकसित करने का अवसर भी मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Artificial Intelligence(AI), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(एआई) - फोटो : Freepik

अपने विवेक से निर्णय लेना

हालांकि एआई अधिक डाटा और शोध से जुड़े क्षेत्रों की जानकारी पल भर में दे सकता है, लेकिन संगठन को समझदारी भरे निर्णय लेने के लिए एक अच्छे लीडर की जरूरत होती है। एआई के इस दौर में आजकल उन्हीं लोगों को तवज्जो दी जा रही है, जिनके पास लोगों को समझने, नवाचारों को अपनाने और अपने विवेक से निर्णय लेने की क्षमता होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें