AAI Junior Assistant Job: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पूर्वी क्षेत्र में सिक्किम के विभिन्न एएआई हवाई अड्डों और अन्य एएआई प्रतिष्ठानों में जूनियर असिस्टेंट (फायर सर्विस) एनई-4 स्तर के पद के लिए कुल 89 रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (aai.aero) पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी, 2024 है। इस भर्ती के लिए अधिसूचना 19 दिसंबर 2024 को जारी हुई और आवेदन प्रक्रिया 30 दिसंबर, 2024 से प्रारंभ हुई।