फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस विभाग में 12 वीं पास युवाओं के लिए निकली है बंपर भर्तियां, महिलाओं को मिलेगी विशेष छूट

Sun, 29 Apr 2018 04:51 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
JOB ALIMCO
अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ध्यान दें। यहां इस विभाग में बंपर भर्तियां निकली है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन रक्षकों के 1218 रिक्त पदों की सीधी भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसमें महिला अभ्यर्थियों के लिए 30 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे। साथ ही शैक्षणिक योग्यता से इंटरमीडिएट से कृषि व विज्ञान की अनिवार्यता को खत्म करने से अब अधिक से अधिक युवा वन रक्षक भर्ती में भाग ले सकेंगे। सेना व पुलिस विभाग की तर्ज पर चयन आयोग पहली बार शारीरिक परीक्षा आयोजित करेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Forest Department
वन विभाग से 1218 फॉरेस्ट गार्ड पदों का अधियाचन मिलने पर चयन आयोग ने भर्ती प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयोग की यह पहली भर्ती है, जिसमें शारीरिक परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। दो सप्ताह के भीतर चयन आयोग विज्ञप्ति जारी कर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा। आवेदन प्रक्रिया करने के बाद आयोग सितंबर व अक्तूबर  माह में शारीरिक परीक्षा कराने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
Forest Department
पिछले साल भी वन विभाग की ओर से वन रक्षकों के पदों की भर्ती के लिए आयोग को अधियाचन भेजा गया था। लेकिन शैक्षणिक योग्यता में इंटरमीडिएट से कृषि व विज्ञान की अनिवार्यता होने से वन विभाग ने भर्ती पर रोक लगाई थी। अब विभाग ने भर्ती नियमावली में संशोधन कर दोबारा से आयोग को अधियाचन भेजा है। 1218 पदों में महिला अभ्यर्थियों के लिए 30 प्रतिशत पद आरक्षित होंगे। साथ ही इंटरमीडिएट किसी भी विषय से करने वाले युवा भी वन रक्षक पद के लिए आवेदन कर सकेंगे।

4 of 5
- फोटो : demo pic
10 किलो भार के साथ चार घंटे में  पूरी करनी होगी 25 किमी दौड़
वन रक्षक भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा के मापदंड निर्धारित किए गए हैं। जिसमें पुरुष वर्ग को 10 किलो वजन के साथ चार घंटे के भीतर 25 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। वहीं महिला अभ्यर्थियों को पांच किलो वजन के साथ चार घंटे में 14 किमी दौड़ रखी गई है। इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों को 15 फीट लंबी कूद, चार फीट ऊंची कूद और महिलाओं के लिए 7.5 फीट लंबी कूद व 3 फीट ऊंची कूद निर्धारित की गई। शारीरिक परीक्षा क्वालीफाई करने वाले ही लिखित परीक्षा के लिए चयनित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : file photo
वन रक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी चल रही है। दो सप्ताह के भीतर विज्ञप्ति जारी कर ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। यह पहली भर्ती है, जिसमें आयोग शारीरिक परीक्षा लेगा। इसके लिए पुलिस विभाग से सहयोग लिया जाएगा। शारीरिक परीक्षा की मॉनीटरिंग आयोग स्वयं करेगा।

-संतोष बड़ोनी, सचिव, चयन आयोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें