DRDO Paid Internship 2026: वर्तमान में देशभर में स्थित डीआरडीओ की 11 लैब्स में कुल मिलाकर 355 इंटर्न पदों पर भर्ती चल रही है। इंटर्नशिप की अवधि 6 माह रहने वाली है। इस दौरान 30,000 रुपये स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। स्टाइपेंड के साथ वैज्ञानिकों संग लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करने का यह बेहतरीन मौका है।
DRDO Paid Internship 2026: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने अपनी 'पेड इंटर्नशिप स्कीम 2026' के तहत देश की प्रमुख लैब्स में भर्तियां निकाली हैं। अगर आप इंजीनियरिंग या साइंस के फाइनल ईयर के छात्र हैं और देश के शीर्ष वैज्ञानिकों की देखरेख में अपना करियर संवारना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से न जाने दें। वर्तमान में इस भर्ती अभियान के तहत देशभर में स्थित 11 लैब्स में 355 पदों पर आवेदन का मौका है।
ये भर्तियां दिल्ली, देहरादून, हैदराबाद, जोधपुर, कानपुर, नासिक समेत कई शहरों में स्थित डीआरडीओ लैब्स के लिए हैं। यदि आप इंजीनियरिंग या साइंस बैकग्राउंड के फाइनल ईयर के छात्र हैं, तो देश की सुरक्षा और आधुनिक सैन्य तकनीकों पर काम करने वाली इन लैब्स में प्रैक्टिकल अनुभव हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
Internship
- फोटो : Adobe Stock
1. DRDO SAG, दिल्ली (Scientific Analysis Group)
यह लैब कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिजिक्स और मैथमेटिक्स जैसे क्षेत्रों में इंटर्नशिप का मौका दे रही है। चयन पूरी तरह से एकेडमिक रिकॉर्ड (75% या 7.5 CGPA अनिवार्य) और इंटरव्यू पर आधारित होगा।
अंतिम तिथि: 15 जून 2026 (विज्ञापन जारी होने के 10 दिनों के भीतर)
कुल पदों की संख्या: 40 पद
इंटर्नशिप की अवधि: 06 महीने (01 जुलाई 2026 से शुरू)
स्टाइपेंड: 30,000 रुपये (कुल अवधि के लिए, जो दो किस्तों में दिया जाएगा)
शैक्षणिक योग्यता: संबंधित विषयों में बीई/बी.टेक (फाइनल ईयर) या एमई/एम.टेक/एम.एससी (फाइनल ईयर) के छात्र। कोई बैकलॉग नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
3 of 13
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
2. DRDO RCI, हैदराबाद (Research Centre Imarat)
मिसाइल सिस्टम और एडवांस्ड गाइडेंस टेक्नोलॉजी पर काम करने वाली इस लैब में बड़े पैमाने पर इंटर्न्स की आवश्यकता है। आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से ऑफलाइन भेजना होगा।
अंतिम तिथि: 20 जून 2026
कुल पदों की संख्या: 160 पद
इंटर्नशिप की अवधि: न्यूनतम 06 महीने (03 अगस्त 2026 से शुरू)
स्टाइपेंड: 5,000 रुपये प्रति माह
शैक्षणिक योग्यता: कंप्यूटर साइंस, ईसीई, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल आदि में बी.टेक (7वें/8वें सेमेस्टर) या संबंधित इंजीनियरिंग/साइंस (फिजिक्स/केमिस्ट्री) में पोस्ट ग्रेजुएट छात्र।
एडवांस्ड डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन सिस्टम्स पर रिसर्च करने के लिए यह एक बेहतरीन लैब है। इस इंटर्नशिप लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जा रहे हैं।
अंतिम तिथि: 30 जून 2026
कुल पदों की संख्या: 45 पद (इलेक्ट्रॉनिक्स-20, कंप्यूटर साइंस-20, मैकेनिकल-5)
इंटर्नशिप की अवधि: 06 महीने
स्टाइपेंड: 5,000 रुपये प्रति माह (कुल 30,000 रुपये दो किस्तों में)
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.ई/बी.टेक, एम.टेक या एम.एससी (इलेक्ट्रॉनिक्स) के फाइनल ईयर के छात्र।
विज्ञापन
5 of 13
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
4. DRDO NMRL, अंबरनाथ (Naval Materials Research Laboratory)
नौसेना के लिए मैटेरियल्स और केमिकल टेक्नोलॉजी विकसित करने वाली इस लैब में केमिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, कंप्यूटर साइंस और बायोटेक स्ट्रीम के छात्रों के लिए इंटर्नशिप है। आवेदन ईमेल द्वारा भेजना होगा।
अंतिम तिथि: 10 जून 2026
कुल पदों की संख्या: 20 पद
इंटर्नशिप की अवधि: 06 महीने (01 जुलाई 2026 से शुरू)
स्टाइपेंड: 5,000 रुपये प्रति माह
शैक्षणिक योग्यता: इंजीनियरिंग ग्रेजुएशन (न्यूनतम 7.0 CGPA) या साइंस पोस्ट ग्रेजुएशन (प्रथम वर्ष में न्यूनतम 65% अंक) में अध्ययनरत फाइनल ईयर के छात्र। अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष है।
यह लैब समुद्री विज्ञान, ओशन टेक्नोलॉजी, मैकेनिकल और कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में रिसर्च का मौका देती है। इसमें इंटर्नशिप लिए ईमेल के साथ-साथ आधिकारिक गूगल फॉर्म के जरिए भी अप्लाई करना होगा। नोटिस देखें...
अंतिम तिथि: 15 जून 2026
कुल पदों की संख्या: 35 पद (संभावित)
इंटर्नशिप की अवधि: 06 महीने (01 जुलाई 2026 से शुरू)
स्टाइपेंड: 30,000 रुपये (कुल अवधि के लिए, दो किस्तों में देय)
शैक्षणिक योग्यता: संबंधित स्ट्रीम में यूजी/पीजी पाठ्यक्रमों के फाइनल ईयर के छात्र (न्यूनतम 75% या 7.5 CGPA अंक अनिवार्य)। अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष।
विज्ञापन
7 of 13
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
6. DRDO DLJ, जोधपुर (Defence Laboratory Jodhpur)
यह लैब इलेक्ट्रॉनिक्स, फिजिक्स और मैटेरियल साइंस के क्षेत्र में काम करती है। इंटर्नशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट) है।
अंतिम तिथि: 15 जून 2026
कुल पदों की संख्या: 09 पद
इंटर्नशिप की अवधि: 06 महीने (01 जुलाई 2026 से शुरू)
स्टाइपेंड: 5,000 रुपये प्रति माह
शैक्षणिक योग्यता: एआईसीटीई/यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में फुल-टाइम ग्रेजुएशन (फाइनल ईयर) या साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन (फाइनल ईयर) कर रहे छात्र। अधिकतम आयु 25 वर्ष।
8 of 13
इंटर्नशिप
- फोटो : Adobe Stock
7. DRDO ITR, चांदीपुर (Integrated Test Range)
मिसाइलों और रॉकेट प्रणालियों के परीक्षण के लिए प्रसिद्ध इस केंद्र में इंटर्नशिप का यह शानदार मौका है। इंटर्नशिप के लिए आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से ऑफलाइन भेजना होगा।
अंतिम तिथि: 25 जून 2026
कुल पदों की संख्या: 27 पद
इंटर्नशिप की अवधि: 06 महीने
स्टाइपेंड: 5,000 रुपये प्रति माह
शैक्षणिक योग्यता: इंजीनियरिंग (यूजी/पीजी) या साइंस स्ट्रीम के फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र।
9 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Magnific
8. DRDO MTRDC, बेंगलुरु (Microwave Tube Research & Development Centre)
यह लैब माइक्रोवेव ट्यूब्स और एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स पर रिसर्च करती है। यहां इंटर्नशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को वैज्ञानिकों के साथ लाइव प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलता है।
अंतिम तिथि: 15 जून 2026 (संभावित/लैब विज्ञापन के अनुसार)
कुल पदों की संख्या: 10 पद
इंटर्नशिप की अवधि: 06 महीने
स्टाइपेंड: 5,000 रुपये प्रति माह (या नियमों के अनुसार कुल 30,000 रुपये दो किस्तों में)
शैक्षणिक योग्यता: इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई/बी.टेक या एम.ई/एम.टेक के अंतिम वर्ष के छात्र।
10 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Magnific
9. DRDO DIBT, मैसूर (Defence Institute of Bio-Technology)
बायोटेक्नोलॉजी और लाइफ साइंसेज के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया नोटिफिकेशन के अनुसार ऑफलाइन/ईमेल आधारित है।
अंतिम तिथि: 15 जून 2026
कुल पदों की संख्या: 02 पद
इंटर्नशिप की अवधि: 06 महीने
स्टाइपेंड: 5,000 रुपये प्रति माह
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से एम.एससी (बायोटेक्नोलॉजी/लाइफ साइंसेज) कोर्स के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र।
11 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Magnific
10. DRDO DMSRDE, कानपुर (Defence Materials and Stores Research and Development Establishment)
यह लैब विशेष रूप से रक्षा सामग्री, पॉलिमर, प्रोटेक्टिव क्लोथिंग और टेक्सटाइल रिसर्च पर काम करती है। इंटर्नशिप से जुड़ी जरूरी जानकारी इस प्रकार है:
अंतिम तिथि: 15 जून 2026
कुल पदों की संख्या: 20 पद
इंटर्नशिप की अवधि: 06 महीने
स्टाइपेंड: 5,000 रुपये प्रति माह
शैक्षणिक योग्यता: मैटेरियल साइंस, केमिकल इंजीनियरिंग, पॉलिमर या केमिस्ट्री विषयों में इंजीनियरिंग/साइंस (यूजी/पीजी) के फाइनल ईयर के छात्र।
12 of 13
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Magnific
11. DRDO ACEM, नासिक (Advanced Centre for Energetic Materials)
नासिक स्थित यह अत्याधुनिक केंद्र हाई-एनर्जी और प्रोपेलेंट मैटेरियल्स पर काम करता है। इस इंटर्नशिप में कम पदों पर बेहद चुनिंदा छात्रों को मौका दिया गया है।
अंतिम तिथि: 15 जून 2026 (संभावित/आधिकारिक विज्ञापन देखें)
कुल पदों की संख्या: 05 पद
इंटर्नशिप की अवधि: 06 महीने
स्टाइपेंड: 5,000 रुपये प्रति माह
शैक्षणिक योग्यता: केमिकल इंजीनियरिंग, मैटेरियल साइंस या संबंधित विषयों में बी.ई/बी.टेक या एम.एससी के फाइनल ईयर के छात्र।
इन सभी इंटर्नशिप के लिए सबसे जरूरी शर्त यह है कि आवेदक के पास उनके कॉलेज/संस्थान के विभागाध्यक्ष (HOD) या प्रिंसिपल द्वारा जारी नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) या रेफरल लेटर होना अनिवार्य है। इसके बिना आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।