किसी भी जॉब को पाने में इंटरव्यू की अहम भूमिका होती है। चंद मिनटों का होने वाला ये इंटरव्यू आपका इंप्रेशन बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है। अगर आप परेशान है इस बात को लेकर कि कौन सी चीजें साथ रखें और कौन सी नहीं, तो इसकी चिंता आप छोड़ दीजिए आज हम आपको ऐसी 5 जरूरी चीजों के बारें में बताने जा रहें है जो इंटरव्यू में बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
2 of 6
रिज्यूमे ले जाना न भूलें
किसी भी इंटरव्यू में बिना रिज्यूमे के जाना आपकी इमेज खराब कर सकता है। इसलिए इंटरव्यू से एक दिन पहले ही अपने बैग में अपडेट प्रोफेशनल रिज्यूमे की 2-3 कॉपी जरूर रख लें।
विज्ञापन
3 of 6
एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट बड़े काम की चीज
आप किसी कंपनी में इंटरव्यू देने जा रहे हैं और पहले भी उस सेक्टर से जुड़ी किसी कंपनी में काम कर चुके हैं तो उसका एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट ले जाना न भूलें। इससे इंटरव्यूवर को आपको समझने में आसानी होगी और आपके वर्क एक्सपीरियंस का ठीक-ठीक अंदाजा भी लग जाएगा।
4 of 6
अपने कॉन्फिडेंस को अपने साथ ले जाना न भूलें
कई बार इंटरव्यूवर आपसे कुछ ऐसे सवाल भी पूछ लेते हैं, जिसका आपकी नौकरी से कोई लेना देना नहीं होता पर ऐसे में जरूरी है कि इन सवालों के जबाव भी आप कॉन्फिडेंट होकर दें। अगर आप कॉन्फिडेंट रहेंगे तो जॉब मिलने में आसानी होगी।
विज्ञापन
5 of 6
जरूरी डॉक्यूमेंट साथ रखें
इंटरव्यू देने जाने से पहले अपने बैग में तमाम जरूरी कागजात रख लें। आईडी प्रूफ, सैलरी स्लिप, पोर्टफोलियो, पेन और पेपर जैसी चीजों को एक दिन पहले ही बैग में रख लें ताकि हड़बड़ी में किसी तरह की कोई गलती की आशंका न रहें।
इंटरव्यू पर जाते समय ये सुनिश्चत कर लें कि आपके पास गैर जरूरी सामान न हो। इंटरव्यू में मोबाइल बार-बार न बजे इसलिए पहले ही
मोबाइल को साइंलेट मोड पर रख लें।