फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Career: तरक्की सिर्फ काम से नहीं, ऑफिस में रिश्तों और व्यवहार से बनती है कॅरियर की असली सफलता; यहां जानिए

Mon, 08 Sep 2025 12:24 PM IST
शिवम गर्ग क्रिस्टी रोजर्स, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू

सार

Professional Networking: सिर्फ प्रोजेक्ट्स और मीटिंग्स में अच्छा प्रदर्शन करना करियर में तरक्की के लिए पर्याप्त नहीं है। जानिए कैसे ऑफिस के अंदर और बाहर सही व्यवहार और रिश्तों का निर्माण आपको प्रोफेशनल जीवन में आगे बढ़ने में मदद कर सकता है...
विज्ञापन
1 of 5
दफ्तर - फोटो : Adobe Stock
Career Growth: पेशेवर जिंदगी में तरक्की पाने के लिए केवल मीटिंग्स और प्रोजेक्ट्स में बेहतर प्रदर्शन करना ही काफी नहीं है। असल मायने में सफलता तब मिलती है, जब आप अपने सहकर्मियों के साथ जुड़ाव महसूस करते हैं। संगठन के बाहर, जब आप सहयोगियों से काम से हटकर बातचीत करते हैं, तो यह न सिर्फ रिश्तों में गहराई लाता है, नेतृत्व को मजबूत करता है, बल्कि भावनात्मक सहयोग और कॅरिअर में आगे बढ़ने में भी बेहद कारगर साबित होता है। 

हालांकि, असहज या गलत बातचीत आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान भी पहुंचा सकती है। नए शोध बताते हैं कि कार्यस्थल पर रिश्तों का यह माहौल कॅरिअर में बदलाव का बड़ा कारक बन सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

भरोसे का पुल

जब ऑफिस के बाहर आप अपने सहकर्मियों से मिलते हैं, तो केवल उनकी पसंद ही नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, सोच और दृष्टिकोण से भी परिचय होता है। यही छोटी-छोटी कोशिशें आपसी भरोसे और दोस्ती को मजबूत करती हैं, जिससे आपको टीम का हिस्सा होने का पूरा एहसास होता है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

जुड़ाव का सशक्त जरिया

कार्यस्थल से बाहर की ऐसी मुलाकातें असहज परिस्थितियों को भी सहज बना देती हैं। हो सकता है सहकर्मियों से जुड़ने का सही तरीका ढूंढना आपके लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो। ऐसे में आप किसी सामाजिक माहौल, जैसे योग क्लास या ऑनलाइन ग्रुप जैसे विकल्प चुन सकते हैं। इससे आपके और टीम के सदस्यों के बीच संवाद बढ़ता है। साथ ही, संबंधों में सहजता और आत्मीयता आ जाती है।

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

तेजी से आगे बढ़ने का रास्ता

जब आप अपने बॉस या सहकर्मियों से ऑफिस के बाहर भी मिलते-जुलते रहते हैं, तो आपके लिए मेंटरशिप और स्पॉन्सरशिप पाना आसान हो जाता है। लोगों से बेहतर संबंध बनाकर आप अपने लिए प्रमोशन की राह को आसान कर सकते हैं, वहीं वरिष्ठ नेतृत्वकर्ताओं से संवाद आपके भीतर अनुशासन और नैतिकता विकसित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

सहयोग और सम्मान का माहौल

एक सकारात्मक कार्यस्थल वहां बनता है, जहां खुले संवाद, सहानुभूति और परस्पर सम्मान का माहौल हो। जब आप स्वयं सहकर्मियों से बात करने की पहल करते हैं, तो उन्हें लगता है कि आप काम से इतर भी लोगों का ख्याल रखना जानते हैं। इससे वे आपके ऊपर भरोसा करते हैं। यह माहौल न केवल आपकी और टीम की उत्पादकता बढ़ाता है, बल्कि सहकर्मियों को एक परिवार जैसा अनुभव भी देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें