फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Career: 12वीं में नंबर आए हैं कम तो घबराने की जरूरत नहीं, इन क्षेत्रों में बना सकते हैं करियर

Mon, 07 Aug 2023 04:29 PM IST
श्वेता महतो जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

छात्रों का करियर बारहवीं के अंक पर ही निर्भर करता है। कॉलेज में दाखिला भी बारहवीं के अंक के आधार पर ही होता है।
विज्ञापन
1 of 8
Career after twelve - फोटो : Social Media
छात्रों का करियर बारहवीं के अंक पर निर्भर करता है। कॉलेज में दाखिला भी बारहवीं के अंक के आधार पर ही होता है। हालांकि, कई बच्चे ऐसे भी होते हैं, जिन्हें बारहवीं में 50 फीसदी से भी कम अंक मिलते हैं, ऐसे में वे अपने करियर को लेकर काफी चिंतित हो जाते हैं। उन्हें इस पर अब चिंता करने की जरूरत नहीं हैं, क्योंकि कई ऐसे भी करियर ऑप्शन है, जिसमें 50 फीसदी अंक लाने वाले छात्र भी अपना करियर बनाने के साथ अच्छी कमाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

एयर होस्टेस/केबिन क्रू

2 of 8
Career after twelve - फोटो : Social Media
अगर आपकी कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी है तो आप एयर होस्टेस या केबिन क्रू में अपना करियर बना सकते हैं। कई संस्थान इस कोर्स को कराते हैं। यहां सैलरी भी काफी अच्छी मिलती है।
विज्ञापन

फोटोग्राफी

3 of 8
Career after twelve - फोटो : Social Media
फोटोग्राफी और सिनेमेटोग्राफी साइंस और फाइन आर्ट्स के छात्रों के लिए यह एक बेहतर करियर विकल्प है। आपको इसमें फोटोग्राफी की थोड़ी जानकारी होनी चाहिए। इस कोर्स को करने के बाद फ्रीलांस भी कमाई करने के कई विकल्प खुल जाते हैं, इसके लिए आपके पास एक अच्छा कैमरा होना चाहिए।

फैशन डिजाइनिंग

4 of 8
Career after twelve - फोटो : Social Media
फैशन डिजाइनिंग इन दिनों युवाओं में करियर विकल्प के तौर पर काफी प्रचलित है। इस क्षेत्र में डिग्री ही नहीं डिप्लोमा कोर्स भी कराए जाते हैं। फैशन में दिलचस्पी रखने वाले छात्रों के लिए यह एक अच्छा कमाई का जरिया है।
विज्ञापन

मीडिया

5 of 8
Career after twelve - फोटो : Social Media
बारहवीं के बाद मीडिया में करियर बनाना भी छात्रों को काफी ज्यादा आकर्षित करती है। प्रिंट से लेकर डिजिटल और वेब मीडिया में भी बेहतर करियर बना सकते हैं। इसके लिए आपकी कम्युनिकेशन स्किल काफी अच्छी होनी चाहिए।
विज्ञापन

ट्रैवल एंड टूरिज्म

6 of 8
Career after twelve - फोटो : Social Media
बारहवीं के बाद ट्रैवल और टूरिज्म में भी छात्र अपना करियर बना सकते हैं। इस क्षेत्र में भी ग्रेजुएशन या डिप्लोमा की डिग्री हासिल कर करियर की शुरुआत की जा सकती है।
विज्ञापन

इवेंट मैनेजमेंट

7 of 8
Career after twelve - फोटो : Social Media
किसी भी कार्यक्रम के लिए इवेंट को मैनेज करने वालों की काफी ज्यादा जरूरत पड़ती है। ऐसे में बारहवीं के बाद छात्र इवेंट मैनेजमेंट का कोर्स भी कर सकते हैं। इस फील्ड में छात्र डिप्लोमा या डिग्री कोर्स करके अपना स्टार्टअप भी खोल सकते हैं।
 
विज्ञापन

एनिमेशन

8 of 8
Career after twelve - फोटो : Social Media
मौजूदा समय में एनिमेशन आर्टिस्ट की डिमांड बहुत ज्यादा है। करियर के साथ इसमें अच्छी सैलरी भी मिलती है। एक एनिमेशन सुपरवाइजर का पैकेज कम से कम 15 लाख रुपये की होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें