फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSSC ने निकाली बंपर भर्तियां, स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

Sun, 03 Nov 2019 08:08 PM IST
Mohit Mudgal जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बिहार स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (BSSC) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। बीएसएससी उर्दू अनुवादक, सहायक उर्दू अनुवादक और राजभाषा सहायक (उर्दू) के पदों पर 1500 से ज्यादा भर्तियां करने जा रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 05 नवंबर 2019 से शुरू होंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 दिसंबर 2019 है। आवेदन से जुडी अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड पढ़ें। 
विज्ञापन

2 of 5
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि : 05 नवंबर 2019 से 30 नवंबर 2019
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 04 दिसंबर 2019 तक

पदों का विवरण :
पद का नाम                                  पदों की संख्या 

उर्दू अनुवादक                                    202 
सहायक उर्दू अनुवादक                        1294
राजभाषा सहायक (उर्दू)                        09
 
विज्ञापन

3 of 5
आयु सीमा :
  • इन पदों पर उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • पुरुषों की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। 
  • वहीं महिलाओं की अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। 
  • अनुसूचित जाति और जनजाति के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष है। 
  • आयु की गणना 01 जनवरी 2017 के अनुसार की जाएगी।

4 of 5
शैक्षणिक योग्यता :
उर्दू अनुवादक :
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से उर्दू में स्नातक या समकक्ष ।
सहायक उर्दू अनुवादक : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से उर्दू में 100 अंकों के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष ।
राजभाषा सहायक (उर्दू) : किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से उर्दू में स्नातक/स्नातकोत्तर या समकक्ष होना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये भी पढ़ें : LIVE Updates Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी पाना होगा आसान, यहां कई पद हैं खाली

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें