प्रभु श्रीराम का जन्मोत्सव यानी रामनवमी का त्योहार सनातन धर्म में एक विशेष महत्व रखता ह। आज रविवार को रामनवमी पर पूरे देश में भगवान राम की पूजा-अर्चना भव्य रूप से की जा रही है। झारखंड की राजधानी रांची की रामनवमी भी आकर्षण का केंद्र होती है, इस मौके पर राम भक्तों के द्वारा शोभायात्रा निकालने की परंपरा है। वहीं, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ निवारणपुर स्थित प्राचीन श्रीराम जानकी तपोवन मंदिर पहुंचे। जहां, उन्होंने विधि विधान के अनुसार भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की।
ये भी पढ़ें:
प्रदर्शन के दौरान व्यक्ति की मौत मामले में होगी जांच, प्रशासन ने तीन सदस्यीय पैनल गठित किया