युवक की मौत पर परिवार और स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। दो मिनी बसों में आगे निकलने की होड़ में मारे गए युवक की मौत पर लोगों ने सात घंटे तालाब तिल्लो रोड बंद रखकर प्रशासन और मिनी बस चालकों के खिलाफ जमकर बवाल कूटा।
विज्ञापन
2 of 6
jammu
- फोटो : Amar Ujala
बाद में पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर लोगों को शांत किया। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने के आश्वासन बाद लोग घरों को लौटे।
विज्ञापन
3 of 6
jammu
- फोटो : Amar Ujala
शुक्रवार को दो मिनी बसों में ओवरटेक करने के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई थी। तालाब तिल्लो का रहने वाला अमन भी मिनी बस में था। दोनों मिनी बस इतनी तेज चल रही थी कि वह मिनी बस से बाहर आकर सड़क पर गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने तालाब तिल्लो रोड को बंद कर दिया।
4 of 6
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
परिवार वालों की मांग थी कि दोनों मिनी बस चालकों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और मिनी बसों के परमिट रद्द किए जाएं। इस मांग को लेकर लोगों ने सात घंटे तक टायर जलाकर सड़क बंद रखी और जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
5 of 6
jammu
- फोटो : Amar Ujala
मौके पर पहुंचे एडीसी अरुण मन्हास, एसपी विनोद कुमार ने लोगों से बातचीत की। लोगों को बताया गया कि एक चालक को पकड़ लिया गया है। दूसरा भी जल्द ही पकड़ा जाएगा। वहीं मृतक के परिवार को रेडक्रास की तरफ से आर्थिक सहायता देने की बात कही गई। इसके बाद जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
पुलिस ने मिनी बस चालकों को साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि वह वाहनों को इस तरह से नहीं चलाएं। यदि ऐसा करता कोई पकड़ा गया तो उसका परमिट ही रद्द कर दिया जाएगा।