फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो विश्व प्रसिद्ध दरगाह जहां रखा है पैगंबर मोहम्मद का बाल, यहां पूरी होती है हर दुआ

Wed, 17 Mar 2021 03:21 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
हजरतबल दरगाह - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में स्थित हजरतबल एक प्रसिद्ध दरगाह है। जोकि मुसलमानों के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। मान्यता है कि इसमें पैगंबर मोहम्मद साहब की दाढ़ी का बाल रखा हुआ है। जिससे लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।
विज्ञापन

2 of 6
हजरतबल दरगाह - फोटो : बासित जरगर
बाल को देखकर लोग दुआ मांगते हैं। इस पवित्र बाल के साल में कुछ खास मौकों पर ही लोगों के सामने लाकर दर्शन कराए जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
हजरतबल दरगाह - फोटो : बासित जरगर
हजरतबल को कई नामों से जाना जाता है जैसे कि, मदिनात-अस-सनी, असर-ए-शरीफ, और दरगाह शरीफ।

4 of 6
हजरतबल दरगाह - फोटो : बासित जरगर
कश्मीरी भाषा में बल शब्द का अर्थ जगह होता है। इस लिहाज से हजरतबल शब्द का अर्थ हजरत (मोहम्मद) की जगह है। फारसी भाषा में 'बाल' को 'मू' या 'मो' कहा जाता है। इसलिए हजरतबल में सुरक्षित बाल को 'मो-ए-मुकद्दस' या 'मो-ए-मुबारक' (पवित्र बाल) भी कहा जाता है।
विज्ञापन

5 of 6
हजरतबल दरगाह - फोटो : बासित जरगर
हजरतबल दरगाह डल झील की बाईं ओर स्थित है। इसे कश्मीर का सबसे पवित्र मुस्लिम धर्मस्थल माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हजरतबल दरगाह - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां आते हैं। मान्यता है कि पैगंबर मोहम्मद साहब के वंशज मदीना से चलकर भारत आए और कर्नाटक राज्य के बीजापुर क्षेत्र में बसे। वह अपने साथ पवित्र बाल को भी लेकर आए। सन 1700 में पवित्र बाल कश्मीर लाया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें