फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी चौकी के सामने बने बंकर में जाकर महिलाओं ने जवानों को बांधी राखी

Sun, 26 Aug 2018 12:09 AM IST
मुनीश शर्मा, अमर उजाला, पूंछ
विज्ञापन
1 of 6
भारत-पाक सीमा पर बनी सेना की चौकी पर महिलाओं ने जवानों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को रक्षाबंधन के त्योहार से एक दिन पूर्व बड़ी संख्या में जिले के विभिन्न इलाकों से महिलाएं भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी चौकियों के ठीक सामने पहरा देने वाले भारतीय सेना के जवानों की कलाई पर राखी बांधने पहुंचीं। 
विज्ञापन

2 of 6
भारत-पाक सीमा पर बनी सेना की चौकी पर महिलाओं ने जवानों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने राखी बांधने के बाद जवानों को मिठाई खिलाई और उनकी लंबी उम्र की दुआ की। सीमा जन कल्याण समिति के बैनर तले नियंत्रण रेखा पर जवानों को राखी बांधने पहुंचीं महिलाओं एवं युवतियों का कहना था कि हमारे फौजी भाइयों की कलाई रक्षाबंधन के दिन सूनी न रहे, इसलिए एक दिन पहले ही उन्होंने बहनों के प्यार के प्रतीक रक्षासूत्र को उनकी कलाई पर बांधा है।
विज्ञापन

3 of 6
भारत-पाक सीमा पर बनी सेना की चौकी पर महिलाओं ने जवानों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
दोपहर को सीमा जनकल्याण समिति की तरफ से बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं व युवतियां भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर पाक सेना की चौकियों के एकदम सामने सलोत्री क्षेत्र में तैनात 39 राष्ट्रीय राइफल के शिविर पहुंचीं।

4 of 6
भारत-पाक सीमा पर बनी सेना की चौकी पर महिलाओं ने जवानों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
वहां पर उन्होंने सर्वप्रथम 39 आरआर के कमांडिंग अधिकारी जगतनारायण और मेजर अभिषेक वाजपेयी की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें तिलक लगा कर उनकी आरती उतारी व मुंह मीठा करवाया। 
विज्ञापन

5 of 6
भारत-पाक सीमा पर बनी सेना की चौकी पर महिलाओं ने जवानों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने बारी-बारी से शिविर में मौजूद सभी जवानों की कलाइयों पर राखियां बांधी। इतना ही नहीं इन महिलाओं ने नियंत्रण रेखा पर दुश्मन की हर हरकत पर नजर गड़ाए मोर्चे पर तैनात जवानों के पास पहुंच कर उनकी कलाइयों पर भी राखियां बांधीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भारत-पाक सीमा पर बनी सेना की चौकी पर महिलाओं ने जवानों को राखी बांध मनाया रक्षाबंधन - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन के इस कार्यक्रम के बाद सेना की तरफ से भी महिलाओं का मुंह मीठा करवाया गया व उन्हें चाय-नाश्ता परोसा गया। अंत में सभी जवानों एवं महिलाओं ने मिल कर जोरदार तरीके से भारत माता की जय के नारे लगाए। इस मौके पर सीमा जनकल्याण समिति के विवेक शर्मा, राजीव कुमार, राकेश शर्मा, अनुराधा ठाकुर, प्रियंका शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें