बाबा जित्तो के दरबार में लगने वाले झिड़ी मेले में बुधवार को जनसैलाब उमड़ आया। श्रद्धालुओं ने बाबा जित्तो के दरबार में हाजिरी भरी और बाबा तालाब में डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। पीएचई सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री चौधरी सुखनंदन ने बाबा के दरबार में माथा टेकने के बाद द्वीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
यहां लोहे की चैन से स्नान करना शुभ है महिलाओं के लिए
2 of 12
सरकारी विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया। कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़ी संख्या में लोग बाबा जित्तो के दरबार में पहुंचे थे। ऐसा लग रहा था मानों सारा भारत यहां पर समा गया हो।
विज्ञापन
यहां लोहे की चैन से स्नान करना शुभ है महिलाओं के लिए
3 of 12
विभिन्न रंगों और प्रदेशों के लोग बस बाबा के जयकारों में ही मस्त थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा जित्तो मंदिर झिड़ी में श्रद्धापूर्वक माथा टेका।
यहां लोहे की चैन से स्नान करना शुभ है महिलाओं के लिए
4 of 12
माथा टेकने वालों को कई कई घंटे लाइन में लगना पड़ा। बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी के जयकारों से झिड़ी गूंजता रहा। बाहरी राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने यात्रा कर बाबा से पापों के लिए क्षमा याचना मांगी।
विज्ञापन
यहां लोहे की चैन से स्नान करना शुभ है महिलाओं के लिए
5 of 12
जहां भी देखो फूल मालाओं और बाबा के लाल झंडो के साथ श्रद्धालु चारों ओर जयकारे लगाते नजर आ रहे थे। डोल की थाप पर लोग नाच-गाकर बाबा जित्तो के कारके गा रहे थे। मेला देखने राज्यमंत्री सुनील शर्मा के अलावा विधायक डोडा शक्ति परिहार, विधायक भद्रवाह दलीप परिहार, रामबन से विधायक नीलम लंगेह, खौड़ से विधायक डा. कृष्ण चंद, हीरानगर से विधायक कुलदीप राज, रामनगर से विधायक आरएस पठानिया भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
यहां लोहे की चैन से स्नान करना शुभ है महिलाओं के लिए
6 of 12
झिड़ी से दो किलोमीटर दूर जाकर बाबा के तालाब में पूर्णिमा शुरू होते ही स्नान कर शरीर के साथ-साथ मन की शुद्धि की।
विज्ञापन
यहां लोहे की चैन से स्नान करना शुभ है महिलाओं के लिए
7 of 12
गत वर्ष की तरह इस बार भी कृषि विभाग को बेहतर ढंग से प्रस्तुति करने पर पहला इनाम दिया गया। विभाग के चीफ एग्रीकल्चर अफसर राम लाल भगत, जिला एग्रीकल्चर अधिकारी गंजू, एसडीओ मढ़ की ओर से मुख्य अतिथि से विजेता ट्राफी ली गई।
यहां लोहे की चैन से स्नान करना शुभ है महिलाओं के लिए
8 of 12
मेले के इतिहास में ऐसा पहला मौका है, जब इतनी बड़ी संख्या में विधायक एक साथ मेले में पहुंचे हों। इस मौके पर चौधरी सुखनंदन ने कहा कि मेले में इतने विधायकों का एक साथ पहुंचना मेले के महत्व को दिखाता है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष इससे भी अच्छे प्रबंधों के साथ मेला आयोजित होगा।
यहां लोहे की चैन से स्नान करना शुभ है महिलाओं के लिए
9 of 12
झिड़ी मेले में किसानों को कृषि और अन्य जानकारियां देने के लिए सरकारी विभागों की ओर से स्टाल लगाए जाते हैं। हर वर्ष बेहतर व्यवस्था और बेहतर जानकारियां देने वाले विभागों को इनाम दिए जाते हैं।
यहां लोहे की चैन से स्नान करना शुभ है महिलाओं के लिए
10 of 12
इसमें लालू ने जाकिर को पछाड़ कर पहली माली पर कब्जा किया। दूसरी माली पर नरगाड़ा के पहलवान अमीर खान ने दोमाना के मुराद अलि का पछाड़ा। तीसरी माली में दोमाना अखाड़ा के बब्बा पहलवान ने सरोर के बोबरी पहलवान को पछाड़ा।
यहां लोहे की चैन से स्नान करना शुभ है महिलाओं के लिए
11 of 12
इसमें क्षेत्र के पहलवानों के अलावा अन्य क्षेत्रों के पहलवान भी अपना दमखम दिखाते हैं। पहली माली के लिए बजरंगी अखाड़ा जम्मू के पहलवान लालू और सरोर के पहलवान जाकिर के बीच कुश्ती हुई।