वैसे तो हर घर में पति-पत्नी के बीच कहासुनी होना आम बात है। लेकिन कभी कभी छोटी छोटी बात ऐसा बड़ा रूप ले लेती हैं कि जिसका पछतावा जिंदगी भर होता है। कुछ ऐसा ही हुआ है जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में..........
विज्ञापन
2 of 4
रैंबल थाना क्षेत्र के सनाड़ी इलाके में वीरवार शाम को महिला ने तेजधार हथियार से हमला कर पति को घायल कर दिया। परिवार के सदस्यों ने तुरंत व्यक्ति को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
3 of 4
जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे अजय कुमार घर पहुंचा और उसकी पत्नी नीतू देवी के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई।
महिला ने घर में रखे तेजधार हथियार से पति अजय कुमार पर वार कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से जख्मी होकर जमीन पर गिर गया। अजय की बाजू पर गहरा जख्म हुआ। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।