फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार ने कश्मीर से बुलाए अपने लोग वापस, ट्रेन में लगाई गई विशेष बोगी

Sun, 03 Nov 2019 01:06 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर से प. बंगाल वापस जाते श्रमिक - फोटो : संजय गुप्ता
  • सियालदह में विशेष बोगी से  प. बंगाल भेजे 140 श्रमिक
  • पश्चिम बंगाल सरकार ने रेलवे से किया था इंतजाम करने का अनुरोध
  • आतंकी हमलों के बाद हजारों लोग लौट चुके हैं अपने-अपने घर
कश्मीर में गैर प्रांतीय मजदूरों पर आतंकी हमलों से उपजे हालात में हजारों की तादाद में श्रमिक अपने-अपने गृह राज्य लौट चुके हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर से प. बंगाल वापस जाते श्रमिक - फोटो : संजय गुप्ता
इसी क्रम में शनिवार को पश्चिम बंगाल के 140 मजदूरों को सियालदह एक्सप्रेस में अतिरिक्त जनरल बोगी से घर रवाना किया गया। विशेष बोगी पर रिलीफ ऑपरेशन, गवर्नमेंट ऑफ वेस्ट बंगाल लिखा हुआ था। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर से प. बंगाल वापस जाते श्रमिक - फोटो : संजय गुप्ता
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए रेलवे से सहयोग मांगा था। इस पर रेलवे ने ट्रेन में श्रमिकों के लिए अतिरिक्त जनरल बोगी लगवाई। 

 

4 of 5
जम्मू-कश्मीर से प. बंगाल वापस जाते श्रमिक - फोटो : संजय गुप्ता
मजदूर शनिवार शाम इसी से अपने गृह राज्य भेजे गए। रेलवे के डीटीएम चेतन तनेजा ने बताया कि मजदूरों को आपात स्थिति में घर भेजने के लिए अतिरिक्त बोगी की व्यवस्था की गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर से प. बंगाल वापस जाते श्रमिक - फोटो : संजय गुप्ता
शनिवार शाम कड़ी सुरक्षा के बीच 140 मजदूरों को सियालदह एक्सप्रेस से रवाना किया गया है। इससे पूर्व जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गहमागहमी रही। सुरक्षा अमला भी तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें