फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: 24 से करवट बदल सकता है मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

Wed, 21 Feb 2018 11:02 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
snowfall
राज्य में 24 से 26 फरवरी तक मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार जम्मू, कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 
मौसम की करवट से जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन भी एक बार फिर से प्रभावित हो सकता है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : Amar Ujala
इसके साथ ही चढ़ते पारे पर भी ब्रेक लग सकती है। मौसम के लगातार साफ रहने से कश्मीर के साथ जम्मू के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 6-7 डिग्री ऊपर चल रहा है। कई इलाकों में रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। जम्मू में मंगलवार को दिन का पारा सामान्य से 2.7 डिग्री चढ़कर 24.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिन में तेज धूप का अहसास हुआ। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : AmarUjala
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी पारा सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.3 डिग्री चढ़कर 17.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। 

4 of 5
- फोटो : AmarUjala
स्थान     न्यूनतम तापमान
कारगिल  माइनस 11.0
लेह      माइनस 10.4
पहलगाम  माइनस 4.5
गुलमर्ग    माइनस 4.0
कुपवाड़ा   माइनस 2.2
श्रीनगर     माइनस 0.9
 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमस्खलन की चेतावनी

5 of 5
वहीं एसएएसई ने बारामुला, गुलमर्ग, फुरकान-जे गली, कुपवाड़ा-चोकीबाल-टंगधार में बुधवार को मध्यम श्रेणी के हिमस्खलन की चेतावनी दी है। पुंछ, राजोरी, रियासी, रामबन, डोडा, किश्तवाड़, उधमपुर, अनंतनाग, कुलगाम, बडगाम, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, गांदरबल कारगिल और लेह जिला, बांदीपोरा-कंजालवान-गुरेज सेक्टर और श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर निम्न श्रेणी वाले हिमस्खलन की चेतावनी दी है। हिमस्खलन संभावित इलाकों में आपात प्रबंधन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें