फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के पारे में गिरावट, उमस बढ़ी, प्रदेश में आज कुछ इलाकों में बारिश के आसार

Tue, 16 Jul 2019 12:58 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। बादलों के छाए रहने से तपिश से कुछ राहत मिली है। लेकिन उमस से कोई निजात नहीं मिल पाई है। जम्मू संभाग के अधिकतर हिस्सों में दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 70-80 के बीच चल रहा है।

 
विज्ञापन

2 of 5
घाटी में देर शाम को मौसम बदल गया था। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश हुई। लेकिन कई जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री के ऊपर चल रहा है। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार मंगलवार को जम्मू संभाग के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। कश्मीर में भी इसका असर दिखेगा। 

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू में सोमवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। एक समय लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे। लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। दोपहर को तीखी धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 77 रहने से उमस ने बेहाल किया। पंखों और दूसरे इलेक्ट्रानिक उपकरणों से हटते ही पसीने छूट रहे थे। तपिश से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग कनाल नहर सहित अन्य जलस्थलों पर पहुंच रहे हैं। 

 

4 of 5
जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान् से 1.6 डिग्री गिरकर 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से 2.0 डिग्री गिरकर 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले चौबीस घंटे में 7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री चढ़कर 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा जैसे ठंडे इलाकों में भी दिन का तापमान तीस डिग्री के ऊपर चल रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें