फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का कहर, पुंछ-किश्तवाड़ समेत कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Mon, 04 Jan 2021 11:00 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के आपदा प्रबंधन विभाग ने कुछ जिलों में हल्के व मध्यम श्रेणी के हिमस्खलन की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, पुंछ और किश्तवाड़ में मध्यम श्रेणी के साथ राजोरी, रामबन, डोडा, अनंतनाग, कुलगाम, बारामुला, कुपवाड़ा बांदीपोरा और लद्दाख के कारगिल में हल्के हिमस्खलन की आशंका है। 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
भारी हिमपात और बारिश से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे समेत अनेक मार्ग बंद हो गए हैं। हाईवे और मुगलरोड बंद होने के अलावा उड़ानें रद्द होने से कश्मीर घाटी का देश-दुनिया से संपर्क पूरी तरह कट गया है। कश्मीर विश्वविद्यालय ने स्नातक की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। सड़क संपर्क, बिजली ढांचा और पानी की आपूर्ति भी असर पड़ा है।
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने अगले दो दिन के लिए भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। रविवार को श्रीनगर में नए साल की पहली बर्फबारी हुई। कश्मीर घाटी के अधिकतर इलाकों में सामान्य से भारी बर्फबारी दर्ज की गई। जम्मू संभाग में पीर पंजाल, लद्दाधार, स्योजधार की चोटियाें पर ताजा बर्फबारी हुई। मैदानी इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहा। बिजली ढांचे को नुकसान से कई इलाकों में बिजली और पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर बर्फबारी और कई जगह भूस्खलन से यातायात को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। हाईवे पर आगामी कुछ दिनों तक यातायात प्रभावित रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
वहीं कश्मीर विश्वविद्यालय के स्नातक के छात्रों की सोमवार चार जनवरी को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. इरशाद ने बताया कि परीक्षाओं के लिए नई तारीख बाद जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें