फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरेंः कश्मीर में चिल्ले कलां का कहर जारी, बर्फबारी से घाटी का देश के अन्य हिस्सों से टूटा संपर्क

Sun, 03 Jan 2021 03:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
घाटी के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी के चलते घाटी का देश के अन्य हिस्सों से सड़क और वायु संपर्क कट गया है। ज्यादातर इलाकों में रात में और कुछ स्थानों पर तड़के बर्फबारी शुरू हुई। उत्तरी कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई। जबकि मध्य और दक्षिणी कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में मध्यम बर्फबारी हुई। 
विज्ञापन

2 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर में तीन से चार इंच और काजीगुंड में नौ इंच तक बर्फबारी हुई है। वहीं पहलगाम में पांच से छह इंच तक और कोकेरनाग में नौ इंच तक बर्फबारी हुई।
 
विज्ञापन

3 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
बात करें गुलमर्ग की तो यहां चार इंच तक बर्फबारी हुई। वहीं श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग के जवाहर सुरंग के आस-पास 10 इंच तक बर्फबारी हुई।

4 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जवाहर सुरंग के आसपास ताजा बर्फबारी के चलते राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया है। 
विज्ञापन

5 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
इसके साथ ही बर्फबारी के कारण श्रीनगर हवाईअड्डे पर विमानों का पहुंचना और उड़ान भरना बंद है। 
विज्ञापन

6 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
रनवे से बर्फ हटाने का काम जारी है। बर्फ हटने के बाद ही परिचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

7 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
बता दें कि कश्मीर में चिल्ले कलां चल रहा है। सर्दी बढ़ने से पानी के स्रोत जम चुके हैं। 

8 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में भीषण सर्दी 21 दिसंबर से शुरू होकर 31 जनवरी तक रहती है। इसे ही चिल्ले कलां कहा जाता है।

9 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर में खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में जलस्रोतों के जम जाने से पानी की आपूर्ति बाधित हो रही है। 
विज्ञापन

10 of 10
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के साथ ही कारगिल में भी खून जमा देने वाली ठंड का लोगों को सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें