फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी, कारगिल-लेह में भी कड़ाके की ठंड, पानी जम जाने से लोग परेशान

Sat, 23 Jan 2021 05:02 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 6
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में शनिवार को मौसम ने करवट बदली। कश्मीर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी हुई है। जम्मू संभाग के पटनीटॉप, नत्थाटॉप, भद्रवाह और किश्तवाड़ में भी बर्फबारी हुई है। साथ ही कई इलाकों में बारिश ने भी दस्तक दी।

 
विज्ञापन

2 of 6
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
बर्फबारी के चलते कई मार्गों पर यातायात बाधिर रहा। श्रीनगर में हवाई सेवा भी बाधित हो गई है। कश्मीर के सभी जिलों में रात्रि का तापमान सामान्य से कई डिग्री गिरकर शून्य से नीचे चल रहा है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है।
विज्ञापन

3 of 6
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
सुबह और शाम के समय ठंड का जोर जारी है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 17.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 7.5डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

4 of 6
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 17.6, बटोत में 14.5, कटड़ा में 18.9 और भद्रवाह में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

5 of 6
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर की डल झील के अलावा घाटी के अन्य जलस्थल जमे हुए हैं। सभी जिलों में रात्रि में हड्डियां जमा देने वाली ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी - फोटो : बासित जरगर
कारगिल में रात के साथ दिन के तापमान गिरा है। इस पर्वतीय क्षेत्र में कई इलाकों में पाइपों में पानी जम जाने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। लेह में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान की 'भूमिगत साजिश', छह महीने में चौथी और अबतक 10वीं नापाक हरकत, देखिए तस्वीरें

यह भी पढ़ेंः रहस्यों से भरी 'जन्नत' में जमीन के अंदर है मंदिर, बेहद खूबसूरत हैं कश्मीर के ये स्थान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें