फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरः मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, देखिए तस्वीरें

Thu, 22 Apr 2021 08:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर घाटी में पिछले 36 घंटे से मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। जिसके चलते कई जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई है। बर्फबारी के चलते तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। तापमान सामान्य से भी नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में पिछले 36 घंटे में 31 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग के ऊपरी इलाकों के साथ-साथ घाटी के कई अन्य इलाकों में बर्फबारी हुई है। गुलमर्ग में 2 सेंटीमीटर , साधना टॉप, करनाह, केरन और जेड-गली में 5 इंच बर्फबारी हुई है। इसके अलावा ज़ोजिला, सोनमर्ग, शोपियां और अनंतनाग के ऊपरी इलाकों में सफेद चादर बिछी हुई है।

 
विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
श्रीनगर का अधिकतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जोकि सामान्य से 12.9 डिग्री काम था। जबकि न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस बीच घाटी में सबसे कम तापमान गुलमर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
यहां न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 12 घंटों तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग के बटोत में सबसे ज्यादा बारिश हुई है। भद्रवाह के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान में रिकॉर्ड 13 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें