फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं के छात्रों को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, छात्राओं ने लगाए कई गंभीर आरोप

Sun, 05 Mar 2017 07:10 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
1 of 10
jammu - फोटो : Amar Ujala
बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में फिजिक्स के पेपर का पैटर्न बदले जाने से नाराज प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर शनिवार को पुलिस की लाठियां बरसीं। 
विज्ञापन

2 of 10
jammu - फोटो : Amar Ujala
रिहाड़ी चौक पर रास्ता जाम के दौरान पुलिस से झड़प के बाद लाठीचार्ज से गुस्साए छात्रों ने पथराव किया। इस पर उन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं घायल हुईं हैं। झड़प में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
jammu - फोटो : Amar Ujala
विद्यार्थियों ने पुलिस कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि बिना महिला कांस्टेबल की उपस्थिति के छात्राओं पर बल प्रयोग किया गया। हालांकि, घटना के दौरान महिला कांस्टेबल पहुंचीं थीं। 

4 of 10
jammu - फोटो : Amar Ujala
शनिवार की सुबह मांगों के समर्थन में विद्यार्थी रिहाड़ी चौक पर इकट्ठा होने लगे। इसी बीच सैकड़ों विद्यार्थी बोर्ड कार्यालय के सामने जाने की तैयारी करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने विद्यार्थियों को रास्ते से हटने के लिए कहा, लेकिन विद्यार्थियों ने प्रदर्शन जारी रखा। 
विज्ञापन

5 of 10
jammu - फोटो : Amar Ujala
बोर्ड की सचिव ने भी छात्रों को समझाने की कोशिश की और मंगलवार तक का समय मांगा। इसी बीच कुछ ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे विद्यार्थियों में अफरातफरी मच गई। 
 
विज्ञापन

6 of 10
jammu - फोटो : Amar Ujala
हालत बिगड़ते देख और पुलिस बल को बुलाया गया। विद्यार्थियों को काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। एक छात्र पुलिसकर्मियों के बीच फंस गया। उसे बचाने के लिए एक छात्रा मौके पर पहुंची तो पुलिस अधिकारी ने बिना महिला कांस्टेबल की उपस्थिति के उससे हाथापाई की। 
विज्ञापन

7 of 10
jammu - फोटो : Amar Ujala
इसमें छात्रा को गंभीर चोटें आईं। कुछ अन्य छात्राओं को भी पुलिस की लाठियों का सामना करना पड़ा। चौक से भागकर छात्र रिहाड़ी स्थित बोर्ड आफिस के सामने इकट्ठा हो गए।

8 of 10
jammu - फोटो : Amar Ujala
छात्र इसलिए कर रहे थे प्रदर्शन
कुछ दिन पहले हुए फिजिक्स के पेपर में बिना जानकारी के पैटर्न बदल कर प्रश्नावली तैयार की गई थी। छात्रों ने बताया कि चैप्टर आठ से महज एक सवाल और चैप्टर 14 से एक सवाल पांच नंबर का पूछा गया। इसके साथ ही न्यूमेरिकल सवालों में भी काफी बदलाव था। छात्रों ने आरोप लगाया कि पैटर्न बदलने की जानकारी छात्रों को पहले ही दी जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

9 of 10
jammu - फोटो : Amar Ujala
सोशल साइट से भड़का आक्रोश
कुछ छात्रों का आरोप है कि कश्मीरी युवकों द्वारा सोशल साइट पर छात्रों में आक्रोश पैदा करने का काम किया जा रहा था। 
विज्ञापन

10 of 10
jammu - फोटो : Amar Ujala
कुछ छात्रों ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जिसमें लिखा था कि ‘हम साल भर स्ट्राइक करते हैं और पेपर भी देते हैं, बिना पैटर्न चेंज वाला और बड़ी ही आसानी से पास हो जाते हैं, लेकिन जम्मू के छात्रों को नंबर पाने के लिए बोर्ड के आगे हाथ फैलाने पड़ते हैं।’ इसी तरह के कुछ और पोस्ट किए गए थे, जिससे छात्रों में नाराजगी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें