बॉलीवुड की कई फिल्में हैं जो भारतीय सेना की जांबाजी पर बन चुकी हैं। इसमें बॉर्डर जोकि 1971 के भारत-पाक के युद्ध के ऊपर बनी है और भारतीय जवानों की जांबाजी दिखाईं गई है। इसके साथ ही आज विजय दिवस के मौके पर जानते हैं ऐसी ही फिल्मों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 6
film Border
- फोटो : social media
फिल्म- बॉर्डर
देशभक्ति से प्रेरित फिल्मों की बात हो और सनी देओल की इस फिल्म का जिक्र न हो ऐसा नहीं हो सकता। फिल्म बॉर्डर साल 1997 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा कई बॉलीवुड सितारे मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन
3 of 6
film loc
- फोटो : social media
फिल्म- एलओसी
यह फिल्म साल 2003 में आई थी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। फिल्म एलओसी का निर्देशन भी जेपी दत्ता ने किया था। इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म एलओसी साल 1999 में हुए कारगिल युद्ध से प्रेरित है।
4 of 6
Tango Charlie
- फोटो : social media
फिल्म- टैंगो चार्ली
यह फिल्म साल 2005 में आई थी। इस फिल्म में बॉबी देओल और अजय देवगन मुख्य भूमिका में थे। फिल्म टैंगो चार्ली का निर्देशन मणि शंकर ने किया है।
विज्ञापन
5 of 6
Lakshya
- फोटो : social media
फिल्म- लक्ष्य
इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा और अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में हैं। यह एक वॉर-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म निर्देशन फरहान अख्तर ने किया है। फिल्म लक्ष्य साल 2004 में आई थी।
फिल्म- पलटन
यह फिल्म इसी साल रिलीज हुई है। लंबे समय बात जेपी दत्ता ने बतौर निर्देशक फिल्म पलटन को रिलीज किया। इस फिल्म में अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म भारत-चीन बॉर्डर पर आधारित फिल्म है।