फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब 'यजमान' बनकर वियतनाम पहुंचे थे प्रधानमंत्री, चीन को मात देने के लिए 2016 में ही रख दी थी नींव

Tue, 23 Jun 2020 02:16 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 8
वियतनाम में नरेंद्र मोदी, फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 सिंतबर 2016 को वियतनाम की राजधानी हनोई पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने वहां के प्रधानमंत्री के साथ कई समझौते पर हस्ताक्षर किए। नरेंद्र मोदी ने वियतनाम को रक्षा सहयोग के लिए 50 करोड़ डॉलर (करीब 3300 करोड़ रु.) देने का एलान किया। नरेंद्र मोदी वहां के बौद्ध मंदिर कुआन सू पगोडा भी पहुंचे थे।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
वियतनाम में नरेंद्र मोदी, फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'युद्ध ने आपको दुनिया से दूर किया। बुद्ध ने आपको भारत से जोड़ दिया।' उन्होंने यह भी कहा, 'बुद्ध का वाराणसी से गहरा रिश्ता है। मैं वहीं से सांसद हूं। इसलिए मैं आपका यजमान बनकर आया हूं।' बताते चलें कि वियतनाम की एक बार अमेरिका के साथ साठ के दशक में और तीन बार उसकी चीन के साथ जंग हो चुकी है।
 
विज्ञापन

3 of 8
वियतनाम में नरेंद्र मोदी, फाइल फोटो
मोदी और वियतनामी काउंटरपार्ट नगुएन जुआन फुक की मौजूदगी में दोनों देशों ने आधिकारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए। वियतनाम भारत के व्यापारिक साझेदारों में 28वें पायदान पर है। 


 

4 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
भारत वियतनाम में 111 प्रोजेक्ट में निवेश किए हुए है और इसमें करीब 530 मिलियन डॉलर की पूंजी लगी हुई है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Getty
भारतीय कंपनियों ने तेल और गैस, खनिज उत्खनन, चीनी की फैक्ट्री, एग्रो केमिकल, आईटी सहित तमाम क्षेत्रों में निवेश कर रखा है। 
विज्ञापन

6 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान हुए करारः इनके अलावा टाटा ग्रुप को सॉकट्रांग प्रांत में 2.1 बिलियन डॉलर का थर्मल पावर प्लांट प्रोजेक्ट दिया गया।
विज्ञापन

7 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Amar Ujala
प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान हुए करारः वियतनाम ने भारत की तीन परियोजनाओं में कुल 26 मिलियन डॉलर का निवेश किया। इनमें ओएनजीसी, एनआईवीएल, नगोन कॉफी, टेक महिंद्रा, सीसीएल शामिल हैं। वियतनाम के न्या चंग में टेलिकम्युनिकेशन यूनिवर्सिटी में सॉफ्टवेयर पार्क बनाने के लिए 5 मिलियन डॉलर की मदद भी देगा। प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान वियतनाम ने एयर और डिफेंस प्रोडक्शन में इच्छा दिखाई। यह भी करार हुआ कि भारत की एलएंडटी कंपनी वियतनामी कोस्ट गार्ड्स के लिए हाईस्पीड पैट्रोलिंग बोट्स बनाएगी।

 
विज्ञापन

8 of 8
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : Twitter
साथ ही भारत और वियतनाम नेवी एक-दूसरे से शिपिंग सूचनाएं भी साझा करेंगी। दोनों देशों के बीच स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा, कॉन्ट्रैक्ट एंड डिजाइन, उपकरण सप्लाई और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को लेकर भी समझौते हुए। कूटनीतिक दृष्टि से प्रधानमंत्री की ये यात्रा काफी अहम थी। क्योंकि चीन और वियतनाम के रिश्ते जगजाहिर हैं। प्रधानमंत्री की 2016 की यात्रा वर्तमान हालात में चीन की घेराबंदी करने में काफी अहम साबित हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें