रिश्तेदार की मौत पर शोक जताने गए थे सभी
- फोटो : अमर उजाला
एक ही परिवार के थे 30 लोग
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सुंदरबनी उपमंडल के मार्चोला इलाके से एक ही परिवार के लगभग 30 लोग अपने एक रिश्तेदार के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद मोगला-तारयाठ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान केरी छब्बर इलाके में वाहन चालक कथित तौर पर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा।