भारतीय सेना ने दो साल पहले पीओके में घुसकर आतंकियों को धूल चटाई थी। सेना के विशेष दल ने सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम देते हुए करीब 100 आतंकियों को ढेर कर दिया था। भारतीय सेना के इस पराक्रम को बड़े पर्दे पर उतारा गया, तो इसने धूम मचा दी। देशभर की तरह जम्मू के सिनेमाघरों में भी फिल्म बड़ी कमाई कर रही है। एक अनुमान के अनुसार फिल्म ने 18 दिनों में जम्मू के सिनेमाघरों से करीब 20 करोड़ रुपये कमाए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
Uri The Surgical Strike
- फोटो : twitter
उड़ी में 18 जवानों की शहादत के बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इस पूरे घटनाक्रम पर ‘उरी’ फिल्म बनी है। इसमें जम्मू के रहने वाले मोहित रैना का भी दमदार रोल है, जिसे जम्मू के लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कुछ और निर्माता निर्देशक भी इन विषयों पर फिल्में बना सकते हैं। इसके लिए कश्मीर और राजोरी पुंछ की एलओसी को चुना जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 6
uri
फिल्म का एक डायलॉग हाउ इज द जोश भी सरहद पर तैनात जवानों के बीच ट्रेंड कर रहा है। फेसबुक पर जवानों के बीच हाउ इज द जोश पसंदीदा स्टेटस बना हुआ है। सिनेमाघरों संचालकों का कहना है कि तीसरे सप्ताह भी लोगों ने फिल्म को अच्छा रिस्पांस दिया है। यही कारण है कि अब भी हर रोज तीन से चार शो चल रहे हैं।
4 of 6
uri
अपनी नौकरी के दिन याद आ गए
"फिल्म देखकर पुराने दिन याद आ गए। वही जोश और जुनून। देश के लिए कुछ करने का जज्बा। इमोशन, मौज मस्ती अपनों को खोने का दर्द। फिल्म ने वो दिन याद करा दिए जब मैं भी सेना में था।"-बंसी लाल, पूर्व सैनिक
विज्ञापन
5 of 6
Uri Attacks
तारीफ की हकदार है फिल्म
"बहुत दिन से मूवी की तारीफ सुन रहा था। सभी कह रहे थे कि सर्जिकल स्ट्राइक पर फिल्म बनी है। इसे देख लो, सच में यह फिल्म तारीफ के काबिल है। फिल्म देखकर ऐसा लगा कि सर्जिकल स्ट्राइक ऐसी ही होगी।"-नरेश कुमार, एडवोकेट
पांचवां शो भी चल रहा
"शहर के सभी सिनेमाघरों में फिल्म अच्छी कमाई कर रही है। तीसरे हफ्ते भी कई सिनेमाघरों में इसके पांच शो भी चल रहे हैं। पांचवें शो में भी दर्शकों का पहुंचना बड़ी बात है। देशभक्ति पर बनने वाली यह बेहतरीन फिल्मों में उरी का नाम भी शामिल हो गया है।"-राज मित्तल, फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर