फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडगाम मुठभेड़ में शहीद हुए एसपीओ को दी गई श्रद्धांजलि, देखिए तस्वीरें

Fri, 19 Feb 2021 12:01 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
1 of 5
जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद हुए एसपीओ मोहम्मद अल्ताफ का पुष्पांजलि समारोह - फोटो : बासित जरगर
बडगाम मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एसपीओ मोहम्मद अल्ताफ शहीद हो गया है। शहीद एसपीओ को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को पुलिस द्वारा पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
 
विज्ञापन

2 of 5
जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद हुए एसपीओ मोहम्मद अल्ताफ का पुष्पांजलि समारोह - फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के शोपियां और बडगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चली मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एसपीओ शहीद  हुए। इसी मुठभेड़ में शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

विज्ञापन

3 of 5
जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद हुए एसपीओ मोहम्मद अल्ताफ का पुष्पांजलि समारोह - फोटो : बासित जरगर
जानकारी के अनुसार, दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के होमहिना गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। सुरक्षा बलों ने पूरे गांव को घेरकर घर-घर तलाशी ली। सभी प्रवेश व निकास द्वार को सील कर दिया गया है।

4 of 5
जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद हुए एसपीओ मोहम्मद अल्ताफ का पुष्पांजलि समारोह - फोटो : बासित जरगर
इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकवादी लश्कर के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद हुए एसपीओ मोहम्मद अल्ताफ का पुष्पांजलि समारोह - फोटो : बासित जरगर
वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाके में अभी भी तलाशी अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें