kashmir train services
- फोटो : बासित जरगर
रेल प्रबंधन के इस फैसले का दक्षिण कश्मीर के लोगों ने स्वागत किया है। लोगों के अनुसार रेल सेवा शुरू होने से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। जीआरपी के एसएसपी शौकत हुसैन ने कहा कि यहां पिछले करीब तीन महीने से रेल सेवा स्थगित थी। इससे लोगों को दिक्कतें हो रही थीं। जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद होने की स्थिति में यह बड़ा सहारा होता है। इसलिए इसे चलाना बहुत जरूरी था। ट्रायल के दौरान वह खुद ट्रेन में बैठकर बनिहाल तक गए। उन्होंने कहा, सब कुछ ठीक है। कश्मीर में भी स्थिति सामान्य हो गई है।