श्रीनगर पुराने शहर के नूरबाग इलाके में आग लगने से तीन मकान पूरी तरह नष्ट हो गए। इनमें रखा सारा सामान भी जल गया। आग लगने के तुरंत बाद सभी परिजनों को सुरक्षित निकाल लिया गया था। हादसे में छह परिवार प्रभावित हुए हैं। घटना कैसे हुई इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आशंका है कि शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।