कटड़ा से श्रीनगर जा रही एक कार आनंतनाग के पास पहुंचने पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
Trending Videos
विज्ञापन
कमजोर दिल वाले हादसे की इन तस्वीरों को न देखें
2 of 7
हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के चिथड़े उड़ गए। घायल महिला को आनतंनाग के अस्पताल में भर्ती कराने के बाद श्रीनगर मेडिकल कालेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कमजोर दिल वाले हादसे की इन तस्वीरों को न देखें
3 of 7
मृतकों में मंजूर अहमद शेरगोजरी ,फैयाज अहमद राठेर और गुलाम नबी शेख शामिल हैं। जबकि घायल महिला की पहचान अरूणा के रूप में हुई है।
कमजोर दिल वाले हादसे की इन तस्वीरों को न देखें
4 of 7
मिली जानकारी के अनुसार सभी स्विफ्ट कार नंबर जेके01डब्लयू, 0305 में सवार होकर कटड़ा की तरफ से श्रीनगर जा रहे थे। सभी कुछ दिन पहले किसी काम से जम्मू में आए हुए थे।
विज्ञापन
कमजोर दिल वाले हादसे की इन तस्वीरों को न देखें
5 of 7
शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे आनंतनाग के दकसम क्षेत्र के पास सड़क पर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
कमजोर दिल वाले हादसे की इन तस्वीरों को न देखें
6 of 7
हादसा होने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सबको अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि एक महिला की गंभीर हालत को देखते हुए श्रीनगर रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि, हादसा इतना खतरनाक था एक बार को लगा जैसे कोई विस्फोट हो गया है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए।