बस स्टैंड थाना के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे के करीब सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने फ्लाईओवर पर अचानक एक कार का टायर फट गया। कार के अनियंत्रित होकर पलटते ही पीछे से आ रही बाइक संभलते-संभलते स्लिप हो गई। इनमें रियासी निवासी करन पाल सिंह (26), शास्त्री नगर निवासी साहिल शर्मा (24) और संजय नगर, शास्त्री नगर निवासी विकास चौधरी (25) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
PICS: कार का टायर फटा, बाइक सवार कांस्टेबल हुए जख्मी
2 of 8
इनमें एक पुलिसकर्मी की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी एसकेएस चौहान, डीएसपी प्रबीत सिंह, आईपीएस संदीप कुमार, एसएसपी ट्रैफिक मोहनलाल और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत जीएमसी पहुंचाया ।
विज्ञापन
PICS: कार का टायर फटा, बाइक सवार कांस्टेबल हुए जख्मी
3 of 8
तीनों कांस्टेबल मौजूदा समय में जिला पुलिस लाइन में तैनात है। विकास चौधरी की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। विकास के गले में गंभीर घाव हुआ है, गर्दन का काफी हिस्सा फट कर अलग हो गया है।
PICS: कार का टायर फटा, बाइक सवार कांस्टेबल हुए जख्मी
4 of 8
वहीं कांस्टेबल साहिल के घुटने पर ज्यादा चोट आई है। जबकि करन पाल के चेहरे और टांग पर चोट लगी है।
विज्ञापन
PICS: कार का टायर फटा, बाइक सवार कांस्टेबल हुए जख्मी
5 of 8
तीनों घायलों के जीएमसी पहुंचते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। सीएमओ ने तुरंत घायलों को इमरजेंसी में पहुंचाया। विकास की गर्दन बुरी तरह से जख्मी हुई थी। काफी खून बह चुका था। उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे रिकवरी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
PICS: कार का टायर फटा, बाइक सवार कांस्टेबल हुए जख्मी
6 of 8
अचानक कार पलटते बाइक नहीं संभली
घायल कांस्टेबल करन पाल ने बताया कि वे रोजाना कैदियों को लेकर कोर्ट जाते हैं। शुक्रवार को भी वह कैदी को लेकर कोर्ट गए थे। वहां से वापस बाइक पर सवार होकर डीपीएल लौट रहे थे, उनके आगे (जेके 02 एएस 8283) कार चल रही थी, जिसका अचानक टायर फट गया और वह उनके सामने ही पलट गई। वह अचानक घबरा गए। विकास बाइक चला रहा था, वे उसके पीछे बैठे थे, विकास ने ब्रेक लगाई, बावजूद बाइक नहीं संभली और साइड से निकालने के प्रयास में बाइक स्लिप हो गई और रगड़ती चली गई।
विज्ञापन
PICS: कार का टायर फटा, बाइक सवार कांस्टेबल हुए जख्मी
7 of 8
कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज
बस स्टैंड के एसएचओ भारत भूषण के मुताबिक दोनों वाहनों को सीज कर लिया गया है। कार चालक का अभी तक पता नहीं चला है, लेकिन उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
PICS: कार का टायर फटा, बाइक सवार कांस्टेबल हुए जख्मी
8 of 8
फ्लाईओवर पर लगा जाम
कार का टायर फटने के बाद कार जिस दिशा में केसी से बिक्रम चौक जा रही थी, पलटी खाकर बिलकुल उसके उलट सड़क पर गिर गई। कार का मुंह बिक्रम चौक की बजाय वापस केसी की ओर हो गया। इसी दौरान चालक वहां से कब भाग निकला, किसी को पता ही नहीं चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, बाइक (जेके 02 आर 5550) भी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। इससे जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। बस स्टैंड पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त कार को लिफ्ट क्रेन से उठाया और फ्लाईओवर पर रांग साइड से ही ले गए। क्षतिग्रस्त बाइक भी पुलिस के जवान थाने लेकर पहुंचे।